Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जंजीर और डॉन का वो 'इंस्पेक्टर', जिसे असल में पुलिसवाला समझ लोग करते थे सलाम, दिलचस्प है Iftekhar की दास्तां

जंजीर और डॉन का वो 'इंस्पेक्टर', जिसे असल में पुलिसवाला समझ लोग करते थे सलाम, दिलचस्प है Iftekhar की दास्तां


हिंदी सिनेमा का वो इंस्पेक्टर जिसका सिर्फ एक ही मकसद था, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को जेल में डालना। जानिए Iftekhar के बारे में। ...और पढ़ें\






एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस आर्टिकल में बात उस 'इंस्पेक्टर' की जिसने पुलिसवाला बनकर अच्छे-अच्छे खलनायकों के रातों की नींद उड़ा दी थी। इस 'इंस्पेक्टर' के सामने तो 'डॉन' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी खौफ खाते थे।

आज हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार इफ्तेखार (Iftekhar) की जिन्हें बड़े पर्दे पर पुलिस की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
बंटवारे में पाकिस्तान गया परिवार

इफ्तेखार जन्मे जालंधर में थे, लेकिन अपना ग्रेजुएशन लखनऊ में किया और वहीं पेंटिंग की पढ़ाई की। पेंटिंग के अलावा गाने का भी शौक था तो म्यूजिक कंपोजर कमल दासगुप्ता के साथ काम करने के लिए कलकत्ता चले गए। मगर जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उनका परिवार पड़ोसी मुल्क चला गया और हिंसा के चक्कर में इफ्तेखार को कलकत्ता छोड़ना पड़ा।




Amitabh Bachchan with Iftekhar in Don- X
अशोक कुमार की वजह से मिली पहली फिल्म

मुंबई जाकर इफ्तेखार की मुलाकात अशोक कुमार (Ashok Kumar) से हुई जिनकी मदद से उन्हें अपनी पहली फिल्म 'मुकद्दर' मिली। रोल छोटा था, लेकिन टैलेंट ने उन्हें पहचान दिला ही दी। 'इत्तेफाक' ऐसी फिल्म थी जिसमें वह पहली बार इंस्पेक्टर बने थे। इस किरदार को उन्होंने ऐसे जीया कि मेकर्स उन्हें ऐसे ही ऑफर्स देने लगे


असली पुलिस समझ सलाम ठोकते थे लोग

इफ्तेखार भी कहां पीछे हटने वाले थे, उन्होंने 60 और 70 के दशक में इतनी फिल्मों में इंस्पेक्टर के रोल किए कि लोग उन्हें असली पुलिस ऑफिसर समझने लगे थे। कहा जाता है कि इफ्तेखार ने कई बार ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, लेकिन उन्हें पुलिसवाला समझकर जाने दिया जाता था। कुछ तो इफ्तेखार को पुलिस समझकर सैल्यूट भी करते थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]