ICC के रवैये से निराश हुआ USA का खिलाड़ी, एसोसिएट देशों को लेकर लगाई बड़ी गुहार

संयुक्त राज्य अमेरिका के बल्लेबाज शयान जहांगीर ने आईसीसी से एसोसिएट देशों को अधिक अवसर और फंडिंग देने की अपील की है। उनका कहना है कि टी20 विश्व कप 202 ...और पढ़ें

यूएसए के खिलाड़ी ने की बड़ी मांग
शयान जहांगीर ने आईसीसी से एसोसिएट देशों के लिए अधिक फंडिंग मांगी
टी20 विश्व कप में एसोसिएट टीमों ने बड़े देशों को कड़ी टक्कर दी
यूएसए ने भारत को चुनौती दी, संसाधनों की कमी पर ध्यान दें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के बल्लेबाज शयान जहांगीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से आग्रह किया है कि उनकी टीम को अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने आईसीसी से गुहार लगाई है कि एसोसिएट देशों को अधिक फंडिंग दिया जाना चाहिए और इससे उनके प्रदर्शन में और अधिक सुधार हो सकता है। यूएसए की टीम ने पिछले कुछ समय से अच्छा खेल दिखाया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को भी एक समय यूएसए की टीम ने मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, टीम इंडिया ने उस मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम किया था क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी। भारत के खिलाफ यूएसए के गेंदबाजों द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए जहांगीर ने आईसीसी से बड़ा अनुरोध किया है।
शयान जहांगीर ने किया अनुरोध
नीदरलैंड्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए शयान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "आईसीसी से हमें जो फंडिंग और एक्सपोजर मिलता है, वो बहुत कम है। हमें एक एसोसिएट नेशन का टैग दिया गया है लेकिन मेरा मानना है कि हम एक बेहतरीन टीम हैं। इस वर्ल्ड कप में देखने को मिला है कि एसोसिएट देशों का टैग पाने वाली टीमों ने शानदार खेल दिखाया है और बड़ी-बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी है।"
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर एसोसिएट देशों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फुल मेंबर टीमों के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। भारत को यूएसए ने कड़ी टक्कर दी थी। इसके अलावा नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया था। तो वहीं इंग्लैंड की टीम नेपाल से हारते-हारते बची थी। इसी वजह से जहांगीर एसोसिएट देशों के लिए अधिक फंडिंग की मांग कर रहे हैं।
आईसीसी को देना चाहिए अधिक ध्यान
जहांगीर ने आगे कहा, हमें ठीक से इसके लिए प्रैक्टिस नहीं दी गई है लेकिन हमारे अच्छे प्रदर्शन का नतीजा हमारे खिलाड़ियों की मेहनत है। हमारे पास पैसों और संसाधनों की कमी है और मुझे लगता है कि आईसीसी को हम पर और सभी सहयोगी देशों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इससे बड़े मैच देखने को मिलेंगे और आप देखेंगे सभी टीमें एसोसिएट देशों की सूची से हटकर बड़ी टीमों के रूप में उभरेंगी।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :