अश्लील तस्वीरें बनाना बंद नहीं कर रहा मस्क का Grok, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मस्क का ग्रोक AI चेतावनी के बावजूद अश्लील तस्वीरें बनाना जारी रखे हुए है, रॉयटर्स की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। एक्स द्वारा सार्वजनिक आउटपुट पर प्र ...और पढ़ें

एक्स का ग्रोक अभी भी बना रहा अश्लील तस्वीरें।
एलन मस्क का फ्लैगशिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ग्रोक लोगों की अश्लील तस्वीरें बनाना जारी रखे हुए है, भले ही यूजर्स साफ तौर पर चेतावनी दें कि इसके लिए सहमत नहीं है। इसका खुलासा रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स द्वारा ग्रोक के पब्लिक आउटपुट पर नए प्रतिबंधों की घोषणा के बाद, रॉयटर्स के नौ रिपोर्टर्स ने यह पता लगाने के लिए इसे कई प्रॉम्प्ट दिए कि क्या और किन परिस्थितियों में यह चैटबॉट बिना सहमति वाली अश्लील तस्वीरें बनाएगा।
चेतावनी के बाद भी बना रहा अश्लील तस्वीरें
रॉयटर्स के रिपोर्टर्स ने पाया कि हालांकि ग्रोक का पब्लिक एक्स अकाउंट अब वैसी अश्लील तस्वीरें नहीं दिखा रहा है, लेकिन प्रॉम्प्ट मिलने पर ग्रोक चैटबॉट ऐसा करना जारी रखता है। यहां तक कि यह चेतावनी देने के बाद भी कि सब्जेक्ट्स कमजोर हैं या तस्वीरों से उन्हें शर्मिंदगी होगी।
एक्स और एक्सAI ने ग्रोक द्वारा सेक्शुअल कंटेंट बनाने के बारे में डिटेल में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। एक्सAI ने बार-बार एक ही बना-बनाया जवाब भेजा, जिसमें लिखा था, "पुरानी मीडिया झूठ बोल रही है।"
रोक लगाने की घोषणा के बाद भी नहीं थम रही गतिविधि
महिलाओं और कुछ बच्चों की बिना सहमति वाली तस्वीरों के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन को लेकर दुनिया भर में गुस्से की लहर के बाद एक्स ने ग्रोक की इमेज-जेनरेशन क्षमताओं पर रोक लगाने की घोषणा की। इन बदलावों में ग्रोक को एक्स पर पब्लिक पोस्ट में अश्लील तस्वीरें बनाने से रोकना और कुछ खास जगहों पर और पाबंदियां लगाना शामिल है, जहां ऐसा कंटेंट गैर-कानूनी है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :