Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान

Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान


Google ने Android 17 beta 2 जारी कर दिया है, जिसमें कई नए फीचर्स और सुधार शामिल हैं। इसमें Bubbles, EyeDropper API, Contacts Picker, और Cross-Device H ...और पढ़ें







टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने Android 17 beta 2 रिलीज कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने करीब दो हफ्ते पहले एंड्रॉयड 17 बीटा 1 को रिलीज किया था। नए अपडेट के साथ कंपनी ने इसमें काफी बदलाव किए हैं। इस अपडेट में कंपनी ने नए API सिस्टम, क्रॉस-डिवाइस कैपेबिलिटीज, कनेक्टिविटी पर फोकस किया है।

Android 17 beta 2 update: क्या है नया?

Bubbles: Android 17 Beta 2 में Bubbles फीचर को पेश किया है। यह फीचर फोन, टैबलेट और फोल्डेबल फोन में यूजर्स को फ्लोटिंग विंडो इंटरफेस ऑफर करेगा। यूजर किसी भी एप को लंबे समय तक प्रेस करने पर बबल क्रिएट कर पाएंगे।
टैब या फोल्डेबल फोन की बड़ी स्क्रीन में बबल बार टास्कबार में देखने को मिलेगी, जिसमें यूजर्स बबल एप्स को मैनेज कर पाएंगे। डेवलपर्स को मल्टी-विंडो गाइडलाइन को फॉलो करना होगा, जिससे एप अपना काम आसानी से करें।

EyeDropper API: यह फीचर यूजर्स को स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट में से किसी एक पिक्सल से कलर सलेक्ट करने का ऑप्शन देता है।

Contacts Picker: यह फीचर पर्सनल और वर्क प्रोफाइल में काम करेगा और यूजर्स टेम्प्रेरी और सेशन आधारित एक्सेस देता है। यह READ_CONTACTS परमिशन पर आधारित होगा।

क्रॉस डिवाइस और कनेक्टिविटी फीचर: Android 17 में Cross-Device Handoff API का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स किसी एक एप के टास्क को अपने किसी दूसरे डिवाइस जैसे टैब पर पूरा कर पाएंगे। CompanionDeviceManager की मदद से यूजर्स एप-टू-एप और एप-टू-वेब ट्रांसजिशन यूज कर सकते हैं।


Ultra-Wideband DL-TDOA का सपोर्ट दिया गया है, जो प्राइवेसी फोकस इंडोर नेविगेशन सपोर्ट देता है, जो FiRa 4.0 पर बेस्ड होगा। Streaming एप्स को कैरियर-एलोकेटेड बैंडविर्थ लिमिट का एक्सेस मिलेगा, जिससे वे क्वालिटी ऑप्टिमाइज कर पाएंगे।

ओटीपी प्रोटेक्शन: Android 17 में गूगल ने OTP प्रोटेक्शन को इंप्रूव करने पर भी फोकस किया है। नए बदलाव के तहत जो एप्स मैसेज प्राप्तकर्ता नहीं हैं उनके लिए ओटीपी 3 घंटे तक डिले रहेंगी। ये WebOTP मैसेज, SMS Retriever फॉरमेट मैसेज, Standard OTP SMS मैसेज के लिए लागू होगा।

Android 17 Timeline

Android Beta प्रोग्राम के लिए इंरोल पिक्सल यूजर्स OTA अपडेट के जरिए इंस्टॉल कर सकते हैं। नॉन-Pixel डिवाइस में इसे 64-bit इमूलेटर Android Studio के जरिए इंस्टॉल किया जा सकता है। गूगल मार्च तक फाइनल SDK और NDK API डिलीवर करने पर काम कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]