Google के सबसे सस्ते 5G फोन की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 48MP कैमरा के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

गूगल जल्द ही अपना सबसे सस्ता 5G फोन Pixel 10a लॉन्च करेगा। कंपनी ने टीजर वीडियो जारी कर डिजाइन दिखाया और 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर की घोषणा की। लॉन्च से ...और पढ़ें

गूगल जल्द ही अपनी Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Pixel 10a के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में एक टीजर वीडियो के जरिये फोन के डिजाइन को टीज किया है। 15 सेकंड के एक छोटे से टीजर वीडियो में कंपनी ने डिवाइस का पूरा डिजाइन रिवील कर दिया और कन्फर्म किया कि इसके प्री-ऑर्डर 18 फरवरी से शुरू होंगे।
हालांकि इस वीडियो में डिवाइस के कोई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इससे हमें डिवाइस के लुक की एक झलक मिल गई है। Pixel 10a में A-सीरीज का जाना-पहचाना डिजाइन देखने को मिलेगा, जिसमें फ्लैट किनारे, गोल कोने और एक साफ-सुथरा, मिनिमल रियर पैनल मिल सकता है। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Google Pixel 10a की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 10a के बेस वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये से शुरू हो सकती है जहां आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है। जबकि उतनी ही RAM के साथ 256GB स्टोरेज वाले हायर वेरिएंट की कीमत लगभग 69,000 रुपये तक जा सकती है।
Google Pixel 10a के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल के Pixel 10a में 6.3 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक देखने को मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Tensor G4 चिपसेट देखने को मिल सकता, जिसे 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Google Pixel 10a के संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Pixel 10a में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में 23W फास्ट चार्जिंग और 5,100mAh बैटरी मिल सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :