Dhurandhar के बजट जितनी Rajinikanth की फीस? 40 साल बाद कमल हासन संग फिल्म के लिए 'थलाइवा' की भारी डिमांड!

रजनीकांत (Rajinikanth) सालों बाद कमल हासन (Kamal Haasan) के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं जिसके लिए थलाइवा इतनी मोटी रकम ले रहे हैं। इतने में तो कई बिग ...और पढ़ें

कमल संग फिल्म के लिए रजनीकांत की फीस। फोटो क्रेडिट- एक्स
कमल संग रजनीकांत 40 साल बाद कर रहे फिल्म
रजनीकांत ने कमल की फिल्म के लिए मांगी मोटी रकम!
कमल हासन बने तीसरे हाइएस्ट पेड एक्टर
5 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे 75 साल के रजनीकांत (Rajinikanth) हिंदी और साउथ फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला चुके हैं। वह तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं और उनकी फैन-फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें साउथ में भगवान की तरह पूजा जाता है।
रजनीकांत भारतीय सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हैं। कुली और जेलर जैसी फिल्में कर चुके 'थलाइवा' इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में हैं जिसमें कमल हासन (Kamal Haasan) भी मुख्य भूमिका में हैं। दोनों स्टार्स 40 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
कमल हासन संग रजनीकांत की 40 साल बाद वापसी
रजनीकांत और कमल हासन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन 1985 के बाद से ही उन्हें किसी मूवी में साथ नहीं देखा गया। मगर अब 40 साल बाद महा दिग्गजों का मिलन होने वाला है जिसको लेकर फिल्मी गलियारों में काफी हलचल है। अभी फिल्म का टाइटल 'थलाइवर 174' रखा गया है।

रजनीकांत की इस फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म उनकी प्रोडक्शन कंपनी राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है और अब खबर आ रही है कि रजनीकांत इस फिल्म के लिए मोटी रकम वसूल रहे हैं।
थलाइवर के लिए कितनी है रजनीकांत की फीस?
हालिया रिपोर्ट की मानें तो रजनीकांत, कमल हासन की नई फिल्म के लिए जितनी फीस ले रहे हैं, उतना तो ब्लॉकबस्टर फिल्मों धुरंधर (कथित तौर पर 250 करोड़ बजट) और एनिमल (कथित तौर पर 200 करोड़ बजट) का बजट है। पिंकविला के मुताबिक, 'थलाइवर 174' के लिए रजनीकांत की फीस 225 करोड़ रुपये है। इस रकम में अपफ्रंट पेमेंट और प्रॉफिट शेयर दोनों शामिल हैं।

इन फिल्मों के लिए भी ले चुके हैं मोटी फीस
रजनीकांत के लिए 200 करोड़ रुपये फीस लेना कोई नई बात नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता ने साल 2023 में आई फिल्म जेलर के लिए करीब 210 करोड़ रुपये लिए थे जबकि 2025 में आई कुली के लिए 200 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
फिलहाल, अभी मेकर्स या स्टार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दैनिक जागरण इसका दावा नहीं करता है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :