Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 के 'बड़े साहब' की तलाश हो गई पूरी, ये एक्टर पर्दे पर फिर से बनेगा खलनायक?

Dhurandhar 2 के 'बड़े साहब' की तलाश हो गई पूरी, ये एक्टर पर्दे पर फिर से बनेगा खलनायक?



फिल्म धुरंधर द रिवेंज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में बड़े साहब के किरदार को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। अब खबर आ रही ह ...और पढ़ें







एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उतनी ही बेताबी इस मूवी में बड़े साहब के कैरेक्टर को लेकर सिनेप्रेमियों में देखने को मिल रही है। बीते समय में ये ऐसी खबर सामने आई थी कि सलमान खान धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) के बड़े साहब हो सकते हैं, लेकिन वे महज अफवाह निकलीं।


लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है, उससे ये साफ पता लग रहा है शायद धुरंधर 2 के मेकर्स की बड़े साहब की तलाश पूरी हो गई है। आइए जानते हैं कि इस रेस में नया नाम इस एक्टर का सामने आया है।
ये अभिनेता बन सकता है बड़े साहब

निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर : द रिवेंज साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं और इसकी कहानी फिल्म धुरंधर के घटनाक्रम को आगे बढ़ाती है।




इसमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे कलाकार सीक्वल में वापसी कर रहे हैं, वहीं कुछ नए नामों के जुड़ने की भी चर्चा है। यामी गौतम के कैमियो की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के उस किरदार को निभाने की जोरदार चर्चा है, जिसका जिक्र पहले भाग में सिर्फ नाम से हुआ था।




पहली फिल्म में बड़े साहब नाम का एक खलनायक रहस्यमयी अंदाज में सामने आया था। अटकलें लगाई गई थीं कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम या मसूद अजहर जैसी शख्सियतों से प्रेरित हो सकता है। अब खबरें हैं राज जुत्शी पाकिस्तानी जनरल का किरदार निभा सकते हैं। वहीं इमरान हाशमी बड़े साहब का रोल निभा सकते हैं।

इमरान पहले भी बने विलेन

वैसे इमरान हाशमी सुपरस्टार सलमान खान का स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 में भी खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। बता दें कि धुरंधर की कहानी एक अंडरकवर भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के कराची में अपराध जगत और राजनीतिक ढांचे में घुसपैठ करता है। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]