Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या है Daliah लॉ, ट्रंप ने बच्ची के नाम पर क्यों रखा? अवैध प्रवासियों से है कनेक्शन

क्या है Daliah लॉ, ट्रंप ने बच्ची के नाम पर क्यों रखा? अवैध प्रवासियों से है कनेक्शन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 'दलीला कानून' का प्रस्ताव रखा, जो राज्यों को बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से रोकेगा। यह का ...और पढ़ें


ट्रंप का दलीला कानून पास कराने पर जोर।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अब तक का अपना सबसे लंबा स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण दिया। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर 'दलीमा का कानून' पास करने का दबाव डाला। यह एक ऐसा प्रस्तावित कदम है जो राज्यों को बिना दस्तावेज वाले इमिग्रेंट्स को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से रोकेगा।


ट्रंप ने कहा कि इस कानून का नाम पहली क्लास की स्टूडेंट दलीला कोलमैन के नाम पर रखा गया है, जो एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई थी। यह एक्सीडेंट बिना डॉक्यूमेंट वाले एक भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर ने किया था, जो कथित तौर पर अपनी तेज रफ्तार गाड़ी रोकने में नाकाम रहा था।


ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "ज्यादातर नहीं तो बहुत से गैर-कानूनी एलियंस इंग्लिश नहीं बोलते और सड़क के सबसे बेसिक साइन भी नहीं पढ़ सकते...इसलिए आज रात, मैं कांग्रेस से अपील कर रहा हूं कि वह 'दलीला लॉ' पास करे, जिससे किसी भी राज्य को गैर-कानूनी एलियंस को कमर्शियल ड्राइवर्स लाइसेंस देने से रोका जा सके।"


अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़े आपराधिक न्याय सुधारों की भी मांग की ताकि यह पक्का हो सके कि बार-बार हिंसक और खतरनाक अपराध करने वाले सलाखों के पीछे हों और सबसे जरूरी बात ये वहीं रहें।
क्या है मामला?

होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के मुताबिक, भारतीय मूल का प्रताप सिंह 18 चक्का ट्रक चला रहा था, जब वह कंस्ट्रक्शन जोन में रुका नहीं तो एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ और उसमें एक पांच साल की बच्ची दलीला गंभीर रूप से घायल हो गई।


आरोप है कि वह अक्टूबर 2022 में दक्षिणी बॉर्डर से गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में घुसा था और बाद में बाइडेन प्रशासन के तहत उसे रिहा कर दिया गया। उसे अगस्त 2025 में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने फिर से गिरफ्तार कर लिया और अभी उसे देश निकाला देने की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

दलीला का चला लंबा इलाज

वहीं, दलीला तीन हफ्ते कोमा में रहीं और छह महीने तक हॉस्पिटल में इलाज चला। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने उसके परिवार के हवाले से बताया कि वह चार महीने तक बिना आधी खोपड़ी के रही।


न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्सीडेंट की वजह से दलीला मुंह से कुछ खा नहीं पा रही थी। उसकी जांघ की हड्डी टूट गई थी और खोपड़ी में कई फ्रैक्चर हो गए थे।

अब उसे जीने के लिए जिंदगीभर थेरेपी की जरूरत होगी। अब 7 साल की दलीला ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में शामिल हुई, जहां उन्होंने उनके सम्मान में रखे गए प्रस्ताव की घोषणा की थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]