Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, फीमेल यूजर्स के लिए है खास; इतनी है कीमत

boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, फीमेल यूजर्स के लिए है खास; इतनी है कीमत


boAt Chrome Iris ने अपनी एक नई स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में पेश किया है। इस स्मार्टवॉच को खासतौर पर फीमेल यूजर्स के लिए उतारा गया है। Chrome Iris मे ...और पढ़ें






boAt Chrome Iris को भारत में लॉन्च किया गया है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। boAt ने अपने वियरेबल्स पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए भारत में Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। नए मॉडल में अल्ट्रास्लिम मेटल बॉडी है, जो AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 nits तक है। अपने हल्के डिजाइन के साथ, स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग, फिटनेस ट्रैकिंग और रोजाना इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट टूल्स का मिक्स शामिल है। boAt ने Chrome Iris को फीमेल वेलनेस ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और कई यूटिलिटी फीचर्स से लैस किया है। दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर पांच दिन तक चल सकती है।

भारत में boAt Chrome Iris की कीमत और उपलब्धता

boAt Chrome Iris की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart, boAt India वेबसाइट और देश भर के कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये मेटल गोल्ड, रोज पिंक, वेलवेट वाइन, सिल्क स्किन और फ्रॉस्टेड स्काई कलर ऑप्शन में मौजूद है।




boAt Chrome Iris के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

boAt Chrome Iris में 1.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल है। स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले को सपोर्ट करती है और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।

boAt Chrome Iris के दूसरे हेल्थ और वेलनेस फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, गाइडेड ब्रीदिंग मोड, स्टेप्स और कैलोरी के लिए डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग शामिल हैं। ये कई स्पोर्ट्स मोड को भी सपोर्ट करता है।


boAt Chrome Iris वॉच क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस, कस्टमाइजेबल मेन्यू लेआउट और नेविगेशन के लिए 2.5D यूजर इंटरफेस को भी सपोर्ट करती है। एक्स्ट्रा स्मार्ट टूल्स में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, कैलकुलेटर, गेम्स, वेदर फोरकास्ट और स्टॉपवॉच, अलार्म और टाइमर जैसे फंक्शन शामिल हैं।


स्मार्टवॉच में 180mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये पावर-सेविंग मोड के साथ पांच दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टवॉच को जीरो से 100 परसेंट तक पूरी तरह चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं। ये कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग है, और इसका स्लिम 8mm प्रोफाइल है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]