रांची में जंगली हाथी की एंट्री, लोगों में दहशत का माहौल; सायरन बजाकर भगाने का प्रयास

रांची में एक जंगली हाथी के शहरी इलाके में घुसने से हड़कंप मच गया। हाथी को एनआईएफटी कैंपस और पुलिस मोहल्ला के पास देखा गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई ...और पढ़ें
-1772172222990-1772173661218.gif)
शुक्रवार की भोर में अचानक एक जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़ कर हटिया के शहरी क्षेत्र में पहुंच गया।
नायक मोहल्ला के लोग जो सुबह नदी की ओर गए थे, उन्होंने अचानक एक जंगली हाथी को दौड़ते-भागते देखा और दहशत में वे लोग भी भागने लगे।
जंगली हाथी करा के जंगलों से अपने झुंड से बिछड़ कर रिंग रोड धुर्वा होते हुए प्रोजेक्ट भवन स्थित राज्य मुख्यालय एवं पुलिस मुख्यालय से होते हुए नकटी नदी के पास पहुंचा और नदी पार कर NIFT के बाउंड्री को तोड़ते हुए नियुक्त परिसर में घुस गया।
निफ्ट के अंदर लगभग 1 घंटे तक शिफ्ट परिसर में ही घूमता रहा। निफ्ट के सुरक्षाकर्मियों ने निफ्ट का गेट खोल दिया जिससे हाथी गेट से निकलकर सड़क पर दौड़ने लगा।
हाथी के आने की खबर सुनकर सैकड़ों लोग सड़क पर जमा हो गये। वहीं, जगन्नाथपुर थाना की पुलिस एवं पीसीआर सायरन बजाकर हाथी को भगाने का प्रयास करने लगी। मामले की जानकारी वन विभाग को दिया गया, वन विभाग की टीम हाथी को भगाने एवं शहरी क्षेत्र में नहीं घुसने देने के लिए प्रयास करने लगी।
हाथी अपने मदमस्त चाल में निफ्ट गेट से निकलकर कचनार टोली, हेसाग, सिंह मोड, होते हुए कल्याणपुर पहुंची। गनीमत रहा की हाथी किसी भी तरह का नुकसान किसी को नहीं किया। ना जान, माल और ना ही किसी घर को नुकसान पहुंचाया ।
पुलिस की टीम सायरन बजा बजाकर हाथी को भगाने का प्रयास कर रही थी, वहीं लोगों को सचेत भी कर रही थी कि हाथी के नजदीक न जाएं।
वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम दोनों हवाई नगर के समीप हाथी को एयरपोर्ट के बाउंड्री के नजदीक झाड़ी वाले जंगली क्षेत्र में मोड़ दिया।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :