Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'कार्तिक आर्यन सबसे खराब एक्टर हैं', बॉलीवुड स्टार का दावा- 'वह इसलिए सर्वाइव कर रहे क्योंकि...'

'कार्तिक आर्यन सबसे खराब एक्टर हैं', बॉलीवुड स्टार का दावा- 'वह इसलिए सर्वाइव कर रहे क्योंकि...'



कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर एक बॉलीवुड अभिनेता ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने 'भूल भुलैया 2' और 'शहजादा' जैसी फिल्मों में काम करने वाले क ...और पढ़ें




बॉलीवुड एक्टर ने कार्तिक आर्यन को बुलाया खराब एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


मर्डर 2 स्टार ने कार्तिक आर्यन को बताया खराब एक्टर


कार्तिक आर्यन की हिट फिल्मों पर एक्टर ने कसा तंज?


कार्तिक आर्यन सिर्फ एक वजह से कर रहे हैं सर्वाइव


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में दें चुके एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को तारीफ के साथ कई बार आलोचना भी सहनी पड़ी। हाल ही में, उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए कार्तिक को खूब ट्रोल किया गया और उनकी फिल्म भी फ्लॉप रही।


अब एक बॉलीवुड एक्टर ने कार्तिक आर्यन की एक्टिंग स्किल्स की आलोचना की है और उन्हें सबसे खराब एक्टर्स में से एक बताया है। अपने उम्दा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता ने बताया कि लोग थिएटर्स में फिल्में उन पर हंसने के लिए देखने के लिए जाते हैं।
कार्तिक आर्यन हैं सबसे खराब एक्टर?

यह अभिनेता हैं मर्डर 2 में खलनायक बने प्रशांत नारायणन (Prashant Narayanan)। अभिनेता ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कार्तिक की एक्टिंग स्किल्स की आलोचना की। उन्होंने कहा-


मुझे लगता है कि वह सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन वह बहुत लकी इंसान हैं। वह सिर्फ अपने माता-पिता के आशीर्वाद से ही सर्वाइव कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत ही नॉन-कम्युनिकेटिव हैं और अपने आस-पास के लोगों से बूस्ट पाने वाले इंसान हैं। मुझे वह पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) में पसंद आए थे।




एक्टर्स पर हंसती है ऑडियंस?

जब प्रशांत नारायणन से पूछा गया कि लोग कार्तिक आर्यन की फिल्मों को पसंद करते हैं और थिएटर्स में देखने जाते हैं तो एक्टर ने कहा कि लोग उनकी फिल्मों पर नहीं, बल्कि उन पर हंसते हैं। बकौल अभिनेता-

मुझे नहीं पता कि कितने लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन मैंने देखा है कि लोग उन पर हंसते हैं। तो अगर आप लोगों को हंसा सकते हैं तो यह काफी अच्छी बात है। जब आप किसी के साथ हंस रहे होते हैं और जब आप किसी पर हंस रहे होते हैं तो इसमें फर्क होता है। भारतीय दर्शक ज्यादातर किसी न किसी पर हंस रहे होते हैं।
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्में

'तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बाद कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की आगामी रोमांटिक फिल्म और नागजिला की शूटिंग में व्यस्त हं। करण जौहर निर्मित नागजिला इसी साल अगस्त के महीने में रिलीज हो सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]