Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नेतन्याहू ने पहनी भारतीय पोशाक, पत्नी की ड्रेस भी पीएम मोदी के रूमाल से हुई मैच; देखें वीडियो

नेतन्याहू ने पहनी भारतीय पोशाक, पत्नी की ड्रेस भी पीएम मोदी के रूमाल से हुई मैच; देखें वीडियो


प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंचने पर बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी के जैकेट में लगी ...और पढ़ें






 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायली दौरे पर हैं। बुधवार दोपहर जब पीएम मोदी तेल अवीव पहुंचे, तो उनका स्वागत बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने किया।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने अपने पोशाक के जरिए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नेतन्याहूं की पत्नी भगवा रंग का जैकेट पहनी हुईं थी।

दरअसल, हवाई अड्डे पर पीएम मोदी के केसरिया पॉकेट स्क्वायर और सारा नेतन्याहू की नारंगी जैकेट के बीच की समानता मिली। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि पीएम मोदी की भगवा रंग की जेब में लगी पॉकेट स्क्वायर (रूमाल) उनकी पत्नी की नारंगी जैकेट से बिल्कुल मेल खा रही है।

केसर की भूमि और नवाचार की भूमि का मिलन

नेतन्याहू द्वारा ध्यान दिलाए गए प्रधानमंत्री मोदी के पहनावे की एक छोटी सी बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पीएम मोदी नेतन्याहू और नेतन्याहू की पत्नी सारा के इस व्यक्तिगत गर्मजोशी और सांस्कृतिक तालमेल को सोशल मीडिया पर केसर की भूमि और नवाचार की भूमि का मिलन बताया जा रहा है।
क्या पहने थे पीएम मोदी?

गौरतलब है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने पारंपरिक सफेद कुर्ता और पायजामा पहना था, जिसके साथ उन्होंने बिना आस्तीन की जैकेट पहनी थी और केसरिया रंग का पॉकेट स्क्वायर लगाया हुआ था। नेतन्याहू की पत्नी ने भी उसी रंग की पोशाक पहनी थी, जिसे देखकर इजरायली प्रधानमंत्री ने तुरंत एक मजाकिया तुलना कर दी।

देखो आपने क्या पहना है?

इस दौरान नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर और फिर उनकी पत्नी के पहनावे की ओर इशारा करते हुए कहा देखो आपने क्या पहना है? प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत बात समझ ली और हंसते हुए जवाब दिया, “हां, भगवा।”


यह वीडियो जैस ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने दोनों नेताओं के बीच 'दोस्ताना दोस्ती' को नोटिस किया और कहा कि यह भारत और इजराइल के बीच मजबूत संबंधों को उजागर करता है। यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नेतन्याहू ने लिखा, हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]