'ये लोग मुझे मार डालेंगे', मुनीर और मोहसिन को लेकर इमरान खान की बहनों का बड़ा दावा

जेल में बंद इमरान खान की सेहत बिगड़ने पर सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से सही बर्ताव की अपील की है। उनकी बहनों, उजमा ...और पढ़ें

इमरान खान और मोहसिन नकवी। (फाइल फोटो)
इमरान खान की बहनों ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया।
मोहसिन नकवी पर बहनों को धमकाने का गंभीर आरोप।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के लिए अपील की।
जेल में बंद पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सेहत ठीक नहीं है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सुनील गावस्कर, कपिल देव, ग्रेग चैपल और क्लाइव लॉयड समेत कई पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से मिलकर अपील की है। इन लोगों ने इमरान के साथ 'सही बर्ताव' करने की अपील की।
एक तरफ जहां इंटरनेशनल लेवल पर लोग इमरान के सपोर्ट में आवाज उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी बहनों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी उन्हें धमका रहे हैं।
'इमरान खान को मारने की रची जा रही साजिश'
इमरान खान की बहन डॉ. उजमा खान और अलीमा खान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और मोहसिन नकवी उनके भाई को मारने की साजिश रच रहे हैं। बहनों ने कहा कि हाल ही में जब इमरान खान से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने इस साजिश के बारे में बताया था।
उजमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने भाई के साथ हुई बातचीत के बारे में बताते हुए कहा, "इमरान ने कहा था कि ये लोग मुझे मार डालेंगे। मुझे मारने का प्लान बनाया है।" अलीमा खान ने अपने भाई की आंख की बिगड़ती हालत को लेकर भी चिंता जताई और दावा किया कि उन्हें उनकी भरोसेमंद मेडिकल टीम से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
'मोहसिन नकवी हमें धमका रहे हैं'
अलीमा ने कहा, "मोहसिन नकवी हमें धमका रहे हैं। उनके मुंह को खून लग चुका है। अगर इमरान खान या हमें कुछ हुआ तो मेरी बात याद रखना, हम किसी की आने वाली पीढ़ियों को भी नहीं छोड़ेंगे।"
उजमा और अलीमा ने निवेदन किया कि इमरान की जांच उनके पर्सनल डॉक्टर आसिम और फैसल करें। हालांकि इस निवेदन को ठुकरा दिया गया। बहनों ने बताया, "सरकार ने हमारे डॉक्टरों के बताए स्पेशलिस्ट को रिजेक्ट कर दिया, इसलिए उन्हें दूसरे नाम दिए गए।"

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :