'नहीं चाहते कि भारतीय प्रवासी ऑस्ट्रेलिया में रहें', नियो-नाजी एक्टिविस्ट ने निकाली नस्लवादी भड़ास

ऑस्ट्रेलियाई नियो-नाजी एक्टिविस्ट थॉमस सेवेल के भारत विरोधी बयान से सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है। मेलबर्न कोर्ट में पेशी के बाद सेवेल ने कहा कि वह ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक ऑस्ट्रेलियाई कट्टरपंथी के भारत विरोधी बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। नियो-नाजी एक्टिविस्ट के तौर पर फेसम थॉमस सेवेल कहा कि वह नहीं चाहते कि ऑस्ट्रेलिया, भारत जैसा थर्ड-वर्ल्ड कंट्री बन जाए।
सेवेल स्वदेशी विरोध कैंप में 'आपत्तिजनक व्यवहार' के आरोप को लेकर मेलबर्न कोर्ट में पेश हुए थे। 32 साल के इस नेता पर 25 आरोप लगे। एक पत्रकार से बात करते हुए सेवेल ने पूछा कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया डेमोग्राफिक व्हाइट ऑस्ट्रेलियाई लोगों के रिप्लेसमेंट के बारे में चुप क्यों है? यह एक ऐसा टर्म है जिसे कट्टर दक्षिणपंथी डेमोग्राफिक बदलाव और आबादी में व्हाइट लोगों की घटती हिस्सेदारी के लिए इस्तेमाल करते हैं।
सेवेल ने क्या कुछ कहा?
सेवेल ने कहा, "हम नहीं चाहते कि ऑस्ट्रेलिया तीसरी दुनिया का देश बन जाए। हम नहीं चाहते कि यह भारत बन जाए। हम नहीं चाहते कि यह सूडान बन जाए। हम चाहते हैं कि यह ऑस्ट्रेलियाई ही रहे। यही मुख्य मुद्दा है।"
सेवेल ने दावा किया कि अगस्त 2025 में उनका विरोध ऑस्ट्रेलिया में कथित व्हाइट रिप्लेसमेंट के खिलाफ था। उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और पूरी पश्चिमी दुनिया में मुख्य मुद्दा व्हाइट रिप्लेसमेंट है। यही मुख्य मुद्दा है। असल में हम सिर्फ इसी बारे में बात करना चाहते हैं।"
जब रिपोर्टर ने कहा कि टैक्सपेयर्स रैली में उनके बर्ताव से खुश नहीं थे तो उन्होंने जवाब दिया, "आप टैक्सपेयर्स की तरफ से नहीं बोलते, आप एक ऐसी कॉर्पोरेट एंटिटी का हिस्सा हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।"
'नहीं चाहते कि भारतीय प्रवासी ऑस्ट्रेलिया में रहें'
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आप पाएंगे कि आम ऑस्ट्रेलियाई नहीं चाहता कि हजारों या लाखों गैर-कानूनी भारतीय प्रवासी देश में रहें। और हम इसी बात का विरोध कर रहे थे। हजारों खुदगर्ज, घटिया लोग थे जो सोचते हैं कि हमारे देश का हिस्सा बनना उनका अधिकार है।"
सेवेल पर कैंप के एक सदस्य को घूंसा मारने, दूसरे रहने वाले को लात मारने और साइट पर मिसाइल दागने का आरोप है। उन पर 9 अगस्त को एक आदमी पर मुक्का मारने की कोशिश और झपटने का भी आरोप है।

Post A Comment
No comments :