Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मेरा सलीम ऐसा नहीं है...', रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर; दिल दहला देगी ये कहानी

'मेरा सलीम ऐसा नहीं है...', रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर; दिल दहला देगी ये कहानी



The Kerala Story 2 Goes Beyond Official Trailer: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह फिल्म जबरन धर्म परिवर्तन और पोक्सो ...और पढ़ें






'द केरल स्टोरी 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज


'द केरल स्टोरी 2' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज


जबरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है फिल्म


'द केरल स्टोरी' का अगला पार्ट है ये फिल्म


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में एक ऐसी फिल्म आई जिसने हर तरफ सुर्खियां बटोरी और इस फिल्म का नाम था 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story)। अब जल्द ही 'केरल स्टोरी 2' आने वाली है। फिल्म की चर्चा पिछले काफी दिनों से हो रही है और अब इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है।

रोंगटे खड़े करने वाला है ट्रेलर

विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) और उनके बैनर 'सनशाइन पिक्चर्स' के सपोर्ट से बनी 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2: Goes Beyod Trailer) का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है: जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है।



इसके तुरंत बाद कहानी राजस्थान की तरफ मुड़ती है, जहां एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो (POCSO) शिकायत दर्ज कराने पहुंचता है। उनका आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। उन माता-पिता का दर्द और बेबसी आगे आने वाली कहानी का माहौल सेट कर देती है।



फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां

वहां से कहानी मध्य प्रदेश पहुंचती है, जहां कथित तौर पर एक हिंदू युवती को धोखे से शादी के जाल में फंसाया जाता है, और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। उसकी खामोश तकलीफ और अकेलापन, धोखे और टूटे हुए भरोसे की एक डरावनी तस्वीर पेश करते हैं। कहानी का तीसरा हिस्सा हमें वापस केरल ले जाता है।




यहां एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखता है। जब वह लड़की साफ तौर पर कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी, तो हालात बिगड़ने लगते हैं। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग और कुछ सीन ऐसे हैं, जो वाकई में झकझोर देने वाले हैं। एक सीन में हिंदू लड़की को जबरन बीफ खिलाते हुए दिखाया गया है।


इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) ने डायरेक्ट किया है तो वहीं फिल्म में उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) और ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) मुख्य किरदारों में हैं। इन तीनों एक्ट्रेसेस को तीन अलग-अलग मुस्लिम लड़कों से प्यार होता है और फिर शादी हो जाती है और इन तीनों कहानियां एक जैसी ही होती हैं। फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]