भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला बारिश की वजह से हुआ रद तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? क्या है पूरा समीकरण

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए वर्चुअल नॉकआउट की तरह हैं। मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मि ...और पढ़ें

मैच रद हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट
भारत के लिए 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। टीम इंडिया अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करती है, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। तो वहीं वेस्टइंडीज की जीत उसे टॉप-4 में पहुंचा सकती है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों के अपने एक-एक मैच में हार मिली है।
ऐसे में 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार मिली लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत हासिल कर शानदार वापसी की। आइए आपको बताते हैं कि अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच बरिश की वजह से रद होता है, तो क्या होगा। किस टीम को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा?
बारिश होने के बाद किस टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
भारत और वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में 2 मैच खेले हैं और दोनों को एक-एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों को साउथ अफ्रीका ने मात दी है। अगर बारिश की वजह से ये मैच रद होता है, तो दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। इस स्थिति में भारत और वेस्टइंडीज दोनों के ही 3-3 अंक होंगे और सेमीफाइनल का निर्धारण रन रेट के आधार पर किया जाएगा।
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया था। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार मिली लेकिन इसके बाद भी विंडीज का रन रेट भारत से बेहतर है। अगर बारिश की वजह से ये मैच नहीं हो सका, तो रन रेट के आधार पर शाई होप की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। भारत का रन रेट -0.100 है, जबकि विंडीज का
+1.791 है।
कोलकाता में क्या हैं बारिश के आसार?
कोलकाता में हाल के दिनों में बारिश हुई है और 28 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 1 मार्च को बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में मैच पूरा हो सकता है और जीत हासिल करने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। बारिश का खलल मैच के दौरान नहीं पड़ेगा और भारत को बस इतना करना होगा कि वे विंडीज के खिलाफ जीत हासिल करें और टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करें।
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में रविवार, 1 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होने वाली है। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा। ये मैच सुपर-8 का आखिरी मैच होगा और इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।

Post A Comment
No comments :