Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वॉट्सएप वेब पर वॉइस और वीडियो कॉल फीचर की टेस्टिंग शुरू, स्क्रीन भी शेयर कर पाएंगे यूजर्स

वॉट्सएप वेब पर वॉइस और वीडियो कॉल फीचर की टेस्टिंग शुरू, स्क्रीन भी शेयर कर पाएंगे यूजर्स


वॉट्सएप ने वेब यूजर्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह सुविधा पहले से ही विंडोज और मैक डेस्कटॉप ऐप पर उपलब्ध थी। ब्राउज ...और पढ़ें







वॉट्सएप वेब पर वॉइस-वीडियो कॉलिंग की टेस्टिंग शुरू।


एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, स्क्रीन-शेयरिंग सपोर्ट भी मिलेगा।


अपडेट धीरे-धीरे बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट होगा।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सएप ने अपने वेब यूजर्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस फीचर को वॉट्सएप ने विंडोज और मैक डेस्कटॉप एप्स यूजर्स पहले से ही कॉलिंग फीचर को यूज कर रहे हैं। ब्राउजर में वॉट्सएप यूज करने वाले इसके रोलआउट का पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कंपनी ने अब वेब यूजर्स के लिए इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन कॉलिंग सपोर्ट के साथ यूजर्स को स्क्रीन-शेयरिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

WhatsApp धीरे-धीरे रोलआउट होगा अपडेट

वॉट्सएप के नए फीचर्स और अपडेट पर नजर रखने वाले ब्लॉग WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी ने WhatsApp Web यूजर्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉल फीचर की टेस्टिंग शुरू की है। हालांकि, अभी कुछ ही बीटा यूजर्स इस फीचर को एक्सेस कर पा रहे हैं। संभव है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी धीरे-धीरे इसे रोलआउट करना शुरू कर देगी। अपडेट लाइव हो जाने के बाद यूजर्स ब्राउजर से ही वॉट्सएप कॉल कर पाएंगे और उन्हें लैपटॉप में वॉट्सएप एप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही वे वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन भी शेयर कर पाएंगे।

WABetaInfo ने इस फीचर का प्रीव्यू भी शेयर किया है। इसके मुताबिक यूजर्स चैट ओपन कर डायरेक्ट कॉल बटन से कॉल कर सकते हैं। यह बटन दाईं ओर ऊपर कोने में दिया गया है। वॉट्सएप वेब से लगाई गई कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी, जैसे एंड्रॉयड, आईओएस या डेस्कटॉप एप से लगाई कॉल रहती है। वॉट्सएप का कहना है कि ये कॉल सिग्नल प्रोटोकॉल से प्रोटेक्टेड रहेगी। कंपनी साल 2016 से अपने प्लेटफॉर्म के मैसेज-कॉल को प्रोटेक्शन देने के लिए इसे यूज कर रही है।
वॉट्सएप यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर्स

WhatsApp Web यूजर्स अभी सिर्फ बेसिक टेक्स्ट मैसेज और मीडिया शेयरिंग जैसे फीचर यूज कर सकते हैं। वहीं डेस्कटॉप एप यूजर्स को मोबाइल एप की तरह ऑडियो-वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ ही कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर एक और फीचर Close Friends लाने वाली है, जो स्टेटस अपडेट को ज्यादा प्राइवेसी ऑफर करेगा। इसके साथ ही वॉट्सएप पर जल्द ही प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लाने की भी तैयारी हो रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]