Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर अपनी हरकत से नहीं आ रहा बाज, अभिषेक शर्मा के बाद भारतीय टीम के लिए की बदजुबानी

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर अपनी हरकत से नहीं आ रहा बाज, अभिषेक शर्मा के बाद भारतीय टीम के लिए की बदजुबानी


पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। आमिर ने अपने बयान से फिर वि ...और पढ़ें





मोहम्‍मद आमिर ने कहा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी

मोहम्‍मद आमिर ने भारतीय टीम को लेकर दिया भड़कीला बयान

आमिर ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा


आमिर ने अभिषेक शर्मा को 'स्‍लॉगर' कहकर भी विवाद खड़ा किया था


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा को 'स्‍लॉगर' कहकर फैंस को गुस्‍सा दिलाने वाले आमिर ने फिर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम नहीं पहुंच पाएगी।


बता दें कि आमिर को सुपर-8 ग्रुप की शीर्ष दो टीमें चुनने के लिए कहा गया। मतलब आमिर को चार सेमीफाइनलिस्‍ट टीमें चुनने का अवसर दिया गया। पूर्व पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने कहा कि ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज आगे बढ़ेंगे और भारत सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई नहीं करेगा।
आलोचनाओं से घिरे आमिर

मोहम्‍मद आमिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उन्‍होंने हाल ही में अभिषेक शर्मा को स्‍लॉगर करार दिया था और अब भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर बताकर एक बार फिर उन्‍होंने आलोचनाओं को आमंत्रित किया।


आमिर ने कहा, 'पाकिस्‍तान मैच के अलावा भारतीय बल्‍लेबाजी क्रम प्रत्‍येक मैच में लड़खड़ाया। साउथ अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज जिस तरह खेल रहे हैं, वो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। भारत और जिम्‍बाब्‍वे भी इसी ग्रुप में हैं, लेकिन केवल शीर्ष दो टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकती हैं।'


अभिषेक शर्मा के बारे में क्‍या कहा

मोहम्‍मद आमिर ने इससे पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर निशाना साधा था। उन्‍होंने हारना मना है शो में कहा था, 'मैंने थोड़ा बहुत भी जो उनको खेलते देखा है, अगर आप मुझसे पूछे तो मेरा मानना है कि वो केवल एक स्‍लॉगर है। वो हर गेंद पर प्रहार करने जाता है। जो दिन उसका हुआ तो ठीक है, वरना उसके फेल होने के मौके ज्‍यादा हैं। वो 8 पारियों में केवल एक बार रन बना पाया। वरना उसके स्‍कोर 10,15,0 और 20 रहे। मुझे नहीं लगता कि वो तकनीकी रूप से मजबूत है।'

अभिषेक शर्मा मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में लगातार तीन बार शून्‍य पर आउट हुए। इस पर आमिर ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट उनको खोलकर रख देगा। आमिर ने कहा था, 'अभिषेक को हर गेंद अपने पाले में चाहिए ताकि प्रहार कर सके। मगर बड़े मंच या वनडे में हर बॉल लपेटे में नहीं ले सकते। सलमान आगा और आर्यन दत्‍त ने उन्‍हें एक ही तरह आउट किया। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट आपकी सच्‍चाई खोलकर रख देता है।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]