Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं', इस्लामाबाद मस्जिद हमले पर अफगानिस्तान ने किया पलटवार

इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं', इस्लामाबाद मस्जिद हमले पर अफगानिस्तान ने किया पलटवार



अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद मस्जिद हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को निराधार बताया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को गैर- ...और पढ़ें






पाकिस्तान के आरोपों को अफगानिस्तान ने बताया निराधार (फोटो- रॉयटर्स)


अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद मस्जिद हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को निराधार बताया


पाकिस्तान को अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं की जिम्मेदारी लेने को कहा


ऐसे हमलों को अफगानिस्तान से जोड़ना तर्कहीन और निराधार है



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद में एक मस्जिद पर हुए हमले के संबंध में पाकिस्तान के आरोपों को निराधार करार दिया है और पाकिस्तानी अधिकारियों से उनके आंतरिक सुरक्षा में कमी के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने को कहा है।


अफगानिस्तान का यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने हमला के लिए अफगानिस्तान पर निशाना साधा था।
गैर-जिम्मेदाराना तरीके से ठहराया दोषी

अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज के अनुसार, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आसिफ ने उचित जांच किए बिना ही तुरंत और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से हमले के लिए अफगानिस्तान को दोषी ठहराया। इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। ऐसे हमलों को अफगानिस्तान से जोड़ना तर्कहीन और निराधार है।

अपनी सुरक्षा विफलताओं की जिम्मेदारी ले पाकिस्तान

अफगानिस्तान ने कहा कि ये बयान पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा विफलताओं को छिपा नहीं सकते। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों से अपनी आंतरिक सुरक्षा कमियों की जिम्मेदारी लेने, नीतियों की समीक्षा करने और पड़ोसी देशों के प्रति रचनात्मक और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।


गौरतलब है कि शुक्रवार को इस्लामाबाद के खदीजा अल-कुबरा मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]