झारखंड के डॉ. विभूति कश्यप ने जीतीं दो 'रेट बकलर' ट्रॉफियां, देश का नाम वैश्विक चिकित्सा जगत में किया रोशन

रांची के युवा रेटिना सर्जन डॉ. विभूति कश्यप ने एक वर्ष में दो 'रेट बकलर' ट्रॉफियां जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि उन्हें सर्जिकल रेटिना के क ...और पढ़ें

झारखंड के डॉ. विभूति कश्यप ने जीतीं दो 'रेट बकलर' ट्रॉफियां
रांची। झारखंड के युवा रेटिना सर्जन डॉ. विभूति कश्यप ने चिकित्सा जगत में एक अभूतपूर्व विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। डॉ. कश्यप दुनिया के पहले ऐसे सर्जन बन गए हैं जिन्होंने एक ही वर्ष में दो 'रेट बकलर' (Rhett Buckler) ट्रॉफियां जीती हैं। इस पुरस्कार को सर्जिकल रेटिना के क्षेत्र में 'ऑस्कर' के बराबर माना जाता है।
अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी ने किया सम्मानित
उनकी इस शानदार सफलता पर 'ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी' (AIOS) और झारखंड ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी (JOS) ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
AIOS के अध्यक्ष डॉ. पार्थ विश्वास ने रांची में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान कहा कि डॉ. कश्यप की यह उपलब्धि न केवल उनके अस्पताल (कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल) के लिए, बल्कि पूरे झारखंड और भारत के लिए गौरव का विषय है।
क्या है 'रेट बकलर' ट्रॉफी?
यह पुरस्कार 'अमेरिकन सोसायटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट्स' (ASRS) द्वारा प्रदान किया जाता है। यह ट्रॉफी दुनिया भर के रेटिना विशेषज्ञों द्वारा जमा किए गए सबसे कठिन, नवीन और उत्कृष्ट सर्जिकल वीडियो के लिए दी जाती है।
यह 24-कैरेट गोल्ड-प्लेटेड स्टैच्यू है, जिसे उसी कंपनी (RS Owens) द्वारा बनाया जाता है जो ऑस्कर अवार्ड्स की ट्रॉफियां बनाती है।
डेब्यू में ही बनाया वैश्विक कीर्तिमान
डॉ. कश्यप ने यह उपलब्धि अपने डेब्यू (पहली बार) में ही हासिल की है। वह फरवरी 2025 में ही ASRS के सदस्य बने और कैलिफोर्निया, अमेरिका में आयोजित वार्षिक बैठक में उन्होंने एक ही साल में दो ट्रॉफियां जीतकर नया वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर दिया।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :