Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर दांव पर, आज मिली हार तो मतलब टूर्नामेंट से बाहर!

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर दांव पर, आज मिली हार तो मतलब टूर्नामेंट से बाहर!



PAK vs NAM T20 World Cup 2026 Today's Match: पाकिस्तान का टी20 विश्व कप सुपर 8 में पहुंचने का अभियान नाजुक मोड़ पर है। उन्हें नामीबिया के खिलाफ अपना आ ...और पढ़ें




 पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर दांव पर, आज मिली हार तो मतलब टूर्नामेंट से बाहर!


पाकिस्तान का आज नामीबिया से ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भिड़ंत


नामीबिया से मिली हार तो पाकिस्तान का ग्रुप-स्टेज से ही सफर खत्म हो जाएगा


पाकिस्तान की टीम के लिए आज 'करो या मरो' मैच


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario: पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप अभियान एक बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। सलमान आगा की कप्तानी वाली इस टीम के लिए आज नामीबिया के खिलाफ होने वाला आखिरी लीग मैच 'करो या मरो' जैसा है। अगर पाकिस्तान को सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो ये जीत उसके लिए बेहद जरूरी है। अगर उसे हार मिली तो टीम का सफर समय से पहले ही खत्म हो जाएगा।

Pakistan T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario

दरअसल, पाकिस्तानी (PAK vs NAM Today's Match) टीम पर नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले दबाव बहुत है। एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि ये टीम पहले से ज्यादा मजबूत है, लेकिन रविवार को भारत के खिलाफ मिली 61 रनों की करारी हार ने उन दावों की पोल खोल दी।

हालांकि 2022 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले काफी करीबी रहे थे, लेकिन पाकिस्तान जीत की रेखा पार नहीं कर सका।

पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ियों, खासकर बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को आलोचनों ने अपने निशाने पर बनाया। शाहीन अफरीदी न तो पावरप्ले में खेल को नियंत्रित कर पाए और न ही डेथ ओवरों में प्रभावी रहे। उन्होंने अपने दो ओवरों के स्पेल में 31 रन लुटाए और केवल 1 विकेट हासिल किया।

पाकिस्तानी टीम में हो सकता है बदलाव

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी (Pakistan Cricket Team) खेमे में काफी बेचैनी है। आज होने वाले मैच में बदलाव की स्थिति में सलमान मिर्जा और फखर जमान टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी का संतुलन है। पिछले तीन मैचों में टीम ने स्पिनर्स पर बहुत ज्यादा भरोसा दिखाया है (13, 16 और 18 ओवर स्पिन), जो यह दर्शाता है कि वे अब भी अपनी सही बॉलिंग कॉम्बिनेशन तलाश रहे हैं। भले ही नामीबिया इस वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वे इस मैच को हल्के में नहीं लेंगे।

सुपर-8 से पहले तैयारी का मौका

दूसरी ओर, टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत है। लगातार तीन जीत के साथ भारत पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। आज रात नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच भारत के लिए अपनी कमियों को सुधारने का एक शानदार मौका है।

अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर नजर

भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला इस वर्ल्ड कप में अब तक खामोश रहा है। टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि बड़े नॉकआउट मैचों से पहले अभिषेक क्रीज पर समय बिताएं और कुछ रन बनाकर अपना आत्मविश्वास वापस पाएं।

गेंदबाजी में हो सकता है फेरबदल

भारत सुपर-8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, इसलिए वे अपनी 'बेंच स्ट्रेंथ' को आजमा सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर खेले कुलदीप यादव की जगह आज अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है। भारत का मुख्य लक्ष्य सुपर-8 के लिए अपनी सबसे संतुलित और घातक प्लेइंग इलेवन तैयार करना है।

T20 World Cup में आज कौन-कौन से मैच है?

पहला मैच- साउथ अफ्रीका बनाम अमेरिका- दिल्ली- 11 बजे

दूसरा मैच- पकिस्तान बनाम नामीबिया- कोलंबो- 3 बजे दोपहर

तीसरा मैच- भारत बनाम नीदरलैंड्स- अहमदाबाद- 7 बजे रात
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]