मेक्सिको में खूंखार ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत के बाद भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
मेक्सिको में खूंखार ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत के बाद भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
मेक्सिको के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर एल मेंचो की सैन्य कार्रवाई में मौत के बाद राज्य में हिंसा भड़क उठी है। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवा ...और पढ़ें
एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा भड़की।
भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की।
मेक्सिको में बिगड़ते हालात पर ध्यान रखने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत के बाद राज्य में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मिलिट्री ऑपरेशन में एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के ज्यादातर राज्यों में हिंसा भड़क उठी है।
मेक्सिको में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा है, 'अपने आस-पास का ध्यान रखें।'
-1771818090712.jpg)
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
मेक्सिको में भारतीय दूतावास की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पोस्ट में लिखा गया, 'मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चल रहे हैं और उससे जुड़ी सड़कें जाम हैं और क्रिमिनल एक्टिविटी हो रही है।'
पोस्ट में आगे बताया गया, 'जलिस्को स्टेट (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा के इलाके), तमाउलिपास स्टेट (रेनोसा और दूसरी म्युनिसिपैलिटी के इलाके), मिचोआकन स्टेट, गुएरेरो स्टेट और न्यूवो लियोन स्टेट के इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए।'
-1771818112186.jpg)
भारतीय नागरिकों को दी गई सलाहलॉ एनफोर्समेंट एक्टिविटी वाले इलाकों में जाने से बचें।
अपने आस-पास का ध्यान रखें।
शेल्टर लें और अपने शेल्टर के बाहर गैर-जरूरी मूवमेंट कम करें।
अपडेट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखें।
लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और इमरजेंसी में 911 पर कॉल करें।
भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
अपने परिवार और दोस्तों को फोन, टेक्स्ट और सोशल मीडिया के जरिए अपनी लोकेशन और सेहत के बारे में बताते रहें।
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। मेक्सिको में रह रहे भारतीय नागरिक +52 55 4847 7539 इस नंबर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।
-1771818130621.jpg)
एल मेंचो की मौत के बाद बिगड़े हालात
मेक्सिको की मिलिट्री ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पावरफुल लीडर 'एल मेंचो' के नाम से मशहूर नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को मार डाला है। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने एल मेंचो के मारे जाने की पुष्टि भी की है।
एल मेंचो की की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा भड़क गई है। एल मेंचो कार्टेल के सदस्यों ने जगह-जगह गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे राज्य में दहशत फैल गई है। लोग घरों के अंदर बंद हो गए हैं। कई शहरों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :