पाकिस्तान के सपनों पर बारिश फेरेगी 'पानी', इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के दौरान कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज मुकाबला खेला जाना है। मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मैच पर पाकिस्तान की भी नजरें रहने वाली हैं क्यों ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार यानी आज कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। ये मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। पाकिस्तानी फैंस ये दुआ करेंगे कि कीवी टीम को मुकाबले में हार मिले ताकि पाक टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बना रहे। श्रीलंका में बारिश को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल होता है क्योंकि इस समय वहां पर बारिश कभी भी हो सकती है।
अगर बारश की वजह से इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच रद होता है, तो पाकिस्तान पूरी तरह से वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा। तो वहीं कीवी टीम इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान सुनिश्चित करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड, वो टीम है, जिसने सेमीफाइनल के लिए सबसे पहले क्वालीफाई किया था। ऐसे में वे भी जीत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त करना चाहेंगे।
कोलंबो का कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका में पहले भी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से रद हो चुका है। यही नहीं वहां पर बारिश का खतरा बरकरार रहता है। हालांकि, न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। कोलंबो में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे में पूरा मैच होने की संभावना है।
पहले पायदान पर पहुंचेगी जीतने वाली टीम
इस मुकाबले में अगर इंग्लैंड को जीत मिलती है, तो उनके 6 अंक होंगे और वे पहले स्थान पर अपना सफर समाप्त करेंगे। तो वहीं न्यूजीलैंड को अगर जीत मिलती है, तो उनके 5 अंक होंगे और वे पहले स्थान पर अपना सफर समाप्त करेंगे। ग्रुप-2 में पहला स्थान समाप्त करने वाली टीम अपना सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।
पाकिस्तान के लिए क्यों अहम है मैच?
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच पाकिस्तान के लिए काफी अहम है। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो इंग्लैंड को न्यूजीलैंड को हराना होगा। इंग्लैंड की जीत के बाद न्यूजीलैंड के तीन अंक होंगे। पाकिस्तान के इस समय एक अंक हैं और ने उम्मीद करेंगे कि श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करें। हालांकि, न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड के खिलाफ कम अंतर से हारती है, तो पाकिस्तान के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल होगा।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :