Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कश्मीर बनेगा पाकिस्तान का हिस्सा', शहबाज शरीफ ने फिर देखा बुरा सपना; पढ़ें अब क्या बोले

कश्मीर बनेगा पाकिस्तान का हिस्सा', शहबाज शरीफ ने फिर देखा बुरा सपना; पढ़ें अब क्या बोले



पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीओके में एक सभा में कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि कश्मीर एक दिन पाकिस्तान का हिस ...और पढ़ें






 नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बार फिर बुरा सपना आया है। बीते गुरुवार को उन्होंने भारत के साथ तनाव को एक बार फिर हवा देते हुए कहा कि कश्मीर एक दिन पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की एक सभा को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा, "पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का हल कश्मीर के लोगों की इच्छा के अनुसार होना चाहिए।"
'यूएनएससी से होगा कश्मीर विवाद का हल'

उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों को लागू करके ही हो सकता है। मैं पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर के अपने भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने इस इलाके को पाकिस्तान की लाइफ लाइन बताया था।"
शहबाज को याद आया ऑपरेशन सिंदूर

शहबाज ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष के बाद कश्मीर मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी ताकत के साथ उठाया गया है।

भारत ने की बोलती बंद

भारत ने इस क्षेत्र पर पाकिस्तान के दावों को लगातार खारिज किया है और कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा देश के अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा बने रहेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]