Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

महाशिवरात्रि पर बराती बनकर घूमते रहे प्रत्याशी, बाबा भोले शंकर किसको देंगे आशीर्वाद?

महाशिवरात्रि पर बराती बनकर घूमते रहे प्रत्याशी, बाबा भोले शंकर किसको देंगे आशीर्वाद?


Dhanbad Mayor Candidates Campaign: धनबाद में महाशिवरात्रि पर भगवान भोले के विवाह में पूरा शहर शामिल हुआ। मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों ने भी शिव ब ...और पढ़ें






महाशिवरात्रि पर शिव बरात में शामिल मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल।


धनबाद में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकली।


मेयर व पार्षद प्रत्याशियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


यह पर्व जनसंपर्क का बड़ा मंच बन गया।


जागरण संवाददाता, धनबाद। महाशिवरात्रि पर भगवान भोले के विवाह में पूरा धनबाद शामिल हुआ। शहर के हर क्षेत्र के शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना होती रही। शाम को बैंड-बाजा, डीजे और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच भगवान शंकर की भव्य बरात निकाली गई। आम लोगों के साथ भूत-प्रेत, पिशाच, देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं। वहीं धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।




धनबाद नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, इंदु देवी, पूर्व विधायक संजीव सिंह, भाजपा नेता संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता मुकेश पांडेय, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, शांतनु चंद्रा, प्रकाश कुमार समेत अन्य प्रत्याशी विभिन्न मंदिरों में पहुंचे। उन्होंने भगवान भोले की आराधना की, जीत की कामना की और बराती बने।




चंद्रशेखर अग्रवाल बिशुनपुर में श्रीश्री महाशिवरात्रि पूजा समिति कृष्णा क्लब की ओर से निकाली गई शिव बरात में शामिल हुए। इसके अलावा वे कई अन्य स्थानों पर आयोजित शिव विवाह कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने शहर एवं जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।




इधर संजीव सिंह स्टील गेट, कोलाकुसमा, वृंदावन कॉलोनी, नूतनडीह समेत कई अन्य स्थानों पर गए और वहां शिव आराधना में शामिल हुए। वहीं इंदु देवी ने रामपुर, सिंदरी, लोदना, झरिया, धनसार समेत विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और शिव पूजा में भाग लेकर लोककल्याण की कामना की। मुकेश पांडेय हीरापुर समेत कई स्थानों पर शिव बारात में शामिल हुए।

एक तरह से इस बार महाशिवरात्रि धनबाद शहर में मेयर प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क का बड़ा मंच बन गई। बड़ा सवाल यह है कि चुनाव में बाबा भोले शंकर किसे आशीर्वाद देंगे?

पार्षद पद के उम्मीदवार भी हुए शामिल : मेयर पद के प्रत्याशियों के अलावा विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवार भी शिव बारात में शामिल हुए। हीरापुर, तेलीपाड़ा, पुलिस लाइन, स्टील गेट, बैंक मोड़, धनसार आदि इलाकों में दर्जनों पार्षद प्रत्याशी शिव विवाह में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना करते देखे गए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]