Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नहाने के बाद भूल गई नल बंद करना, महिला की लापरवाही से रातों-रात बर्फ में तब्दील हुआ रिहायशी इलाका

नहाने के बाद भूल गई नल बंद करना, महिला की लापरवाही से रातों-रात बर्फ में तब्दील हुआ रिहायशी इलाका


चीन के लानझोउ में एक महिला की लापरवाही से आवासीय क्षेत्र बर्फ में बदल गया। नहाने के बाद वॉटर हीटर का नल खुला रह जाने से नौ घंटे तक पानी बहता रहा। माइन ...और पढ़ें





चीन के लानझोउ में महिला की लापरवाही से सड़क बनी बर्फ का मैदान (काल्पनिक फोटो- gemini)


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के गांसू प्रांत के लानझोउ शहर में रहने वाली एक महिला की छोटी सी लापरवाही पड़ोसियों के लिए मुसीबत बन गई। वांग नामक महिला ने नहाने के बाद अपने घर के वॉटर हीटर का नल बंद करना भूल गई।


इस छोटी सी लापरवाही के कारण नल से लगातार नौ घंटे तक पानी निकलता रहा। आलम यह रहा है कि कम तापमान होने के कारण सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई।
माइनस 8 डिग्री था तापमान

दरअसल, चीन के लानझोउ शहर का तापमान गिरकर माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे इमारत की छत पर लगे टैंक से बहने वाला पानी जम गया। इस घटना के बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर वहां के निवासियों से माफी मांगी है।

महिला ने मांगी माफी

16 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर वांग ने अपने पड़ोसियों से माफी मांगी। उसने कहा कि जिस स्केटिंग रिंक (बर्फ की चादर) को लोग सुबह देख रहे हैं, वह उसी की गलती से बना है। महिला ने कहा कि उसे एहसास है कि यह उसकी बड़ी लापरवाही थी और उसने पूरे मोहल्ले को परेशानी में डाल दिया।


एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला वांग के पिता सुबह 6 बजे पानी और सड़क पर बर्फ देखें, उन्हें शुरू नें लगा कि पानी पड़ोसी के घर से बह रहा है, बाद में उन्हें पता चला कि पानी उनके ही घर से आ रहा है।


इसके बाद वांग के परिवार ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कार्रवाई की, उनकी मां ने बर्फ पिघलाने के लिए पास की दुकानों से सारा नमक खरीद लिया, जबकि उनके पिता और वांग ने खुद सड़क साफ करने में मदद की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]