Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Arijit Singh के रिटायरमेंट पर बोले इस्माइल दरबार, कहा- 'वो कोई मासूम नहीं है...'

Arijit Singh के रिटायरमेंट पर बोले इस्माइल दरबार, कहा- 'वो कोई मासूम नहीं है...'


संगीतकार इस्माइल दरबार ने अरिजीत सिंह के संन्यास के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अरिजीत के इस कदम को बहादुर और बुद्धिमानी भरा बताया, साथ ...और पढ़ें







 पिछले महीने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा से सबको चौंका दिया था। इसके बाद कई लोगों ने सिंगर के फैसले को सही बताया जबकि कुछ लोगों को उनका इतनी जल्दी संन्यास लेने का फैसला सही नहीं लगा।


संगीतकार इस्माइल दरबार इस लीग में शामिल होने वाले लेटेस्ट सेलेब हैं। इस्माइल दरबार ने अरिजीत सिंह के इस निर्णय पर कमेंट किया। इस्माल दरबार ने अरिजीत के फैसले को बहादुर और बुद्धिमान बताया। इस्माइल दरबार ने कहा कि अरिजीत का ये फैसला एक बिजनेसमैन दिमाग से लिया गया है।
इस्माइल दरबार को क्यों लगा बुरा?

इस्माइल दरबार ने सुभोजीत घोष के साथ बातचीत में अरिजीत सिंह के फैसले पर कहा, 'मुझे सिर्फ इस बात का बुरा लगा कि मुझे कभी उनके साथ गाना करने का मौका नहीं मिला। मुझे अपने लिए सिर्फ इस बात का बुरा लगा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता था और उन्हें एक अलग लाइट में देखना चाहता था। वह भी अपने साथी म्यूजिक डायरेक्टर्स जैसा ही स्टाइल फॉलो कर रहे थे। वह जो करते हैं उसमें अच्छे हैं, मैं अपने काम में अच्छा हूं। हम मिलकर कुछ अलग करते। इसी बात से मैं परेशान था।'





इस्माइल दरबार ने आगे कहा-'उन्होंने अपने बिजनेसमैन ब्रेन का इस्तेमाल किया। मैं यह कहना चाहूंगा कि अरिजीत सिंह कोई मासूम और भोला व्यक्ति नहीं है। वह बुद्धिमान हैं। वह एक सिंगर के तौर पर जितने अच्छे हैं, उनका फैसला भी उतना ही समझदारी वाला था। मैं इस बात से खुश हूं कि अगर वह यह नहीं करना चाहते, तो उन्हें यह नहीं करना चाहिए।'

बता दें कि अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]