APAAR ID डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, मिनटों में पाएं अपनी स्टूडेंट आईडी

यह लेख छात्रों के लिए APAAR ID डाउनलोड करने का तरीका बताता है, जो नई शिक्षा नीति के तहत एक अद्वितीय डिजिटल पहचान है। इसमें डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से आई ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। APAAR ID अप्लाई करने के बाद बहुत से स्टूडेंट्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर इसे अब डाउनलोड कैसे और कहां से किया जाए और इसका सही तरीका क्या है। इसके लिए सबसे आम और आसान माध्यम डिजिलॉकर को माना जाता है, लेकिन कई बार स्टूडेंट्स को वहां भी अपनी आईडी या कॉलेज की जानकारी नहीं मिलती है।
ऐसी कंडीशन में सही प्लेटफॉर्म और प्रोसेस की जानकारी होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। वहीं, आज हम आपको इस लेख में इसी के बारे में बताएंगे कि कैसे और कहां से अपनी APAAR ID डाउनलोड करें। ये खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए यूजफुल है, जो अपनी APAAR ID ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं।
APAAR ID क्या है और क्यों है जरूरी?
दरअसल APAAR ID स्टूडेंट्स को दी जाने वाली एक यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी है, जिसमें उनकी पढ़ाई से जुड़े सभी जरूरी रिकॉर्ड सेफ ऑनलाइन स्टोर रहते हैं। नई शिक्षा पॉलिसी के तहत इसे लागू किया गया है, ताकि स्कूल से लेकर Higher Education तक का पूरा एजुकेशनल डेटा एक ही जगह उपलब्ध हो सके।
इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि स्टूडेंट्स को फ्यूचर में अपने सर्टिफिकेट्स और अकादमिक इनफार्मेशन बार-बार जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर इनका तुरंत एक्सेस भी मिल जाता है।
डिजिलॉकर से APAAR ID डाउनलोड करने का तरीका
डिजिलॉकर एप से आप APAAR ID डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...सबसे पहले अपने मोबाइल में डिजिलॉकर एप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
इसके बाद आधार कार्ड की मदद से एप में अपना अकाउंट बनाएं।
अब लॉगिन करने के बाद एक सिक्योरिटी पिन सेट कर लें।
इसके बाद सर्च ऑप्शन में जाकर APAAR ID टाइप करें।
इधर से आप चाहें तो Academic Bank of Credits सर्च करके भी इसे ढूंढ सकते हैं।
यहां अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
इसके बाद Get Document पर क्लिक करें।
आईडी जनरेट होते ही डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा।
इसे PDF फाइल के रूप में सेव कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें।
डिजिलॉकर न हो तो ABC से ऐसे करें डाउनलोड
वहीं, अगर आपके पास डिजिलॉकर एप नहीं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अगर एप में आपको आईडी शो नहीं हो रही है तो भी आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप Academic Bank of Credits यानी ABC पोर्टल के जरिए भी APAAR ID डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस लॉगिन करना है। इसके बाद आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :