Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कड़ी सुरक्षा के बीच 87 बूथों पर मतदान शुरू, कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

कड़ी सुरक्षा के बीच 87 बूथों पर मतदान शुरू, कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी



पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्रों में सोमवार को नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी 87 मतदान केंद्रों ...और पढ़ें






चाईबासा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।


इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं। मतदाता पहचान पत्र के सत्यापन के बाद मतपत्र जारी किया जा रहा है और मतदाता गोपनीय कक्ष में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मुहर लगाकर मतपेटी में मत डाल रहे हैं।



जिला समाहरणालय सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु संयुक्त रूप से मतदान प्रक्रिया की पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। सभी 87 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।




इस चुनाव में नितिन प्रकाश, रमेश खिरवाल, सुनील सब, अनूप कुमार सुलतानिया, क़ाबू दत्ता, फैयाज़ ख़ान, मो सलीम, राधा मोहन बनर्जी एवं नितेश दोदराजका समेत अन्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतपेटियों में बंद होगा।



प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा, जिसके बाद मतपेटियों को सील कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]