5,000mAh बैटरी और 13MP कैमरा वाला सस्ता फोन 17 फरवरी को होगा लॉन्च, खरीद सकेंगे Amazon से

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा 17 फरवरी को Lava Bold N2 लॉन्च करेगा। यह फोन अमेजन पर उपलब्ध होगा। इसमें 13MP प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअ ...और पढ़ें

Lava Bold N2 17 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा।
फोन में 5,000mAh बैटरी और 13MP कैमरा मिलेगा।
यह स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मई 2025 में इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने Lava Bold N1 Pro के साथ Lava Bold N1 को लॉन्च किया था। अब ब्रांड के नए टीजर से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन के सक्सेसर यानी Lava Bold N2 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर पोस्ट के साथ कंपनी ने बताया है कि ये फोन भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगा। इतना ही नहीं इस आने वाले हैंडसेट के लिए एक माइक्रोसाइट भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर ऑफिशियल हो गई है। लिस्टिंग में इसके डिजाइन, कलर शेड्स और कैमरा कॉन्फ़िगरेशन का भी पता चल गया है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है...
Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशन्स
Lava Bold N2 के लिए लॉन्च से पहले ही एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी उपलब्धता को कन्फर्म कर रहा है। लिस्टिंग में हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, फोन के दूसरे डिटेल्स के बारे में कंपनी ने अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं किया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।
मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
डिजाइन रेंडर्स के जरिए, ये तो कन्फर्म हो गया है कि Lava Bold N2 में पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश देखने को मिलेगी। साथ ही फोन में देखने पर ऐसा लग रहा है कि फोन के पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और इसे ब्लैक और सिल्वर शेड में पेश किया जाएगा। टीजर के जरिए Bold N2 में एक USB Type-C पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल भी दिखाई दे रही है।
कम कीमत और बड़ी बैटरी
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि Lava Bold N1 की तरह, Bold N2 में भी 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। जबकि चिपसेट की बात करें तो डिवाइस में Unisoc 9863A चिपसेट के साथ 4 GB तक RAM और 64 GB स्टोरेज मिल सकती है। कीमत की बात करें तो Lava Bold N1 को 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब उम्मीद है कि Bold N2 भी लगभग इतनी ही कीमत में पेश किया जाएगा।

Post A Comment
No comments :