Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड में लिफ्ट देने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड में लिफ्ट देने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार




गुमला के भरनो थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटते समय चार युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर ...और पढ़ें




गुमला में एक युवती से चार लड़कों ने किया दुष्कर्म। फाइल फोटो


भरनो में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपी पकड़े।


पीड़िता का मेडिकल परीक्षण, न्यायिक हिरासत की तैयारी।


 संवाददाता, गुमला। जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता दूसरे गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी।

समारोह से लौटते समय आरोपित युवकों ने उसे घर छोड़ देने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में सुनसान जगह पाकर युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है।


घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों के साथ वह सोमवार को थाना पहुंची और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार रात ही चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा ताकि साक्ष्य संकलन किया जा सके।


पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। प्रशासन ने पीड़िता को हरसंभव सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]