Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड सरकार का 42000 सहिया बहनों को तोहफा, खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपये

झारखंड सरकार का 42000 सहिया बहनों को तोहफा, खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपये



आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड की 42 हजार सहियाओं को 24-24 हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि उनके मासिक पारिश्रमिक 2,000 रुपये के हिसाब से ...और पढ़ें





महिला दिवस पर झारखंड सरकार का तोहफा


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सहियाओं को मिलेगा तोहफा।


झारखंड की 42 हजार सहियाओं को मिलेंगे 24 हजार।


स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में की घोषणा।


राज्य ब्यूरो, रांची। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के 42 हजार सहिया के खाते में 24-24 हजार रुपये जाएंगे। सहिया को प्रतिमाह मिलने वाले दो-दो हजार रुपये पारिश्रमिक के तहत ही एक वर्ष की राशि दी जाएगी।


स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में विधायक निर्मल महतो के एक सवाल के जवाब के क्रम में इसकी जानकारी दी। विधायक ने पारिश्रमिक की राशि दो हजार से बढ़ाकर दस हजार करने की मांग की थी, विधायक स्टीफन मरांडी ने भी कहा कि सहिया को कम से कम मइयां सम्मान योजना से अधिक राशि मिले।
जवाब में मंत्री ने कहा कि सहिया को पारिश्रमिक के अलावा उनके कार्यों के आधार पर इंसेंटिव भी मिलता है, कुल मिलाकर सहिया दस से बारह हजार रुपए कमा लेती हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]