Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

होली पर यात्रियों की भीड़ से मिलेगी राहत, 3 एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेगा एक्स्ट्रा कोच

होली पर यात्रियों की भीड़ से मिलेगी राहत, 3 एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेगा एक्स्ट्रा कोच


यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मंदार जंक्शन-कोलकाता, अजमेर-सियालद ...और पढ़ें







तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा कोच। (सांकेतिक फोटो)


यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे का महत्वपूर्ण फैसला।


तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।


मार्च से अप्रैल तक मिलेगी यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा।


जागरण संवाददाता, देवघर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ा एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 19608/19607 मंदार जंक्शन – कोलकाता – मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित-टू टियर कोच जोड़ा जाएगा।

यह एक्सप्रेस ट्रेन दो मार्च से 30 मार्च तक मंदार जंक्शन से और पांच मार्च से दो अप्रैल तक कोलकाता से रवाना होगी। उक्त ट्रेन 22 कोच के साथ चलेगी।

वहीं, 12988/12987 अजमेर – सियालदह – अजमेर एक्सप्रेस के साथ एक वातानुकूलित –प्रथम श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा।

यह ट्रेन एक मार्च से 31 मार्च तक अजमेर से और दो मार्च से एक अप्रैल तक सियालदह से रवाना होगी। उक्त ट्रेन 22 कोच के साथ चलेगी।

इसके अलावा 12495/12496 बीकानेर – कोलकाता – बीकानेर एक्सप्रेस के साथ एक वातानुकूलित -थ्री टियर और एक स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।

यह ट्रेन पांच मार्च से 26 मार्च तक बीकानेर से और छह मार्च से 27 मार्च तक कोलकाता से रवाना होगी। उक्त ट्रेन 22 कोच के साथ चलेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]