भारतीय मूल के व्यक्ति ने फ्लाइट में महिला का किया यौन उत्पीड़न, 2 साल की हो सकती है सजा

अमेरिका में भारतीय मूल के वरुण अरोड़ा को फ्लाइट में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराया गया है। यह घटना 29 अगस्त 2024 को हुई थी जब महिला सो र ...और पढ़ें

आरोप हैं कि शख्स ने फ्लाइट के दौरान एक सहयात्री महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने इसकी पुष्टि की है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भारतीय मूल के वरुण अरोड़ा को दोषी ठहराया गया।
फ्लाइट में महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप।
अधिकतम दो साल की जेल की सजा संभव।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने हवाई जहाज में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। अब उसे दो साल तक की जेल हो सकती है। 38 वर्षीय वरुण अरोड़ा को वर्जीनिया की एक फेडरल कोर्ट ने दोषी ठहराया है।
आरोप हैं कि उसने फ्लाइट के दौरान एक सहयात्री महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने इसकी पुष्टि की है।
क्या है पूरी घटना?
यह पूरी घटना 29 अगस्त 2024 को हुई थी। वरुण अरोड़ा रोड आइलैंड के टी.एफ. ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट में सवार था। महिला उसकी बगल में बैठी थी और सो रही थी।
जब प्लेन लैंड करने ही वाला था तब महिला जागी। उसने देखा कि अरोड़ा उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। अरोड़ा ने स्लीप मास्क पहना हुआ था और सोने का ढोंग कर रहा था।
महिला ने कई बार किया विरोध
महिला ने बार-बार उसका हाथ हटाया, लेकिन अरोड़ा ने रुकने का नाम नहीं लिया। वह लगातार हाथ रखता रहा, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। महिला ने विरोध किया, लेकिन अरोड़ा ने सोने का नाटक कर रहा था। कोर्ट के रिकॉर्ड और ट्रायल में पेश सबूतों से यह साफ हुआ कि अरोड़ा ने जानबूझकर ऐसा किया।
अमेरिकी कोर्ट ने ठहराया दोषी
29 जनवरी 2025 को जूरी ने अरोड़ा को दोषी करार दिया। इसमें जबरन शारीरिक संबंध बनाने और फ्लाइट के दौरान उत्पीड़न के आरोप थे अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के मुताबिक, वरुण अरोड़ा अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से मौजूद है। उसके पास कोई वैध स्टेटस नहीं है। सजा का फैसला 7 मई 2026 को होगा। फेडरल जज यूएस सेंटेंसिंग गाइडलाइंस और अन्य कानूनी पहलुओं को देखते हुए सजा तय करेंगे। अधिकतम दो साल की जेल हो सकती है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :