Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बॉर्डर 2 की आखिरी हुंकार, मंगलवार को अचानक से बदला कमाई का गणित

बॉर्डर 2 की आखिरी हुंकार, मंगलवार को अचानक से बदला कमाई का गणित


Border 2 Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली अभिनेता सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई का समीकरण फिर से बदला है। आइए जानते हैं कि रिली ...और पढ़ें




बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)


बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर वापसी की कोशिश


19वें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन


सनी देओल की अगली फिल्म की रिलीज डेट का एलान


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Border 2 Box Office Collection Day 19: फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। रिलीज के पहले हफ्ते में 250 करोड़ के करीब का कारोबार कर बॉर्डर 2 ने अपनी छाप छोड़ी, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, वैसे-वैसे इस वॉर ड्रामा थ्रिलर की कमाई में गिरावट दर्ज हो रही है।


लेकिन रिलीज के 19वें दिन बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की कोशिश की है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को अभिनेता सनी देओल की इस मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की है।
बॉर्डर 2 का 19वें दिन का कलेक्शन

निर्देशक अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली बॉर्डर 2 जल्द ही रिलीज का तीसरा सप्ताह पूर कर लेगी। इससे पहले फिल्म की पूरी कोशिश रहेगी कि ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सके। इस बीच गौर किया जाए बॉर्डर 2 की 19वें दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इस मूवी अनुमानित 2.30 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि बीते सोमवार की तुलना में थोड़ा अधिक है।



इस तरह से एक बार फिर से वर्किंग डे में बॉर्डर 2 की कमाई का समीकरण बदला है। इसके साथ ही अब इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 345 करोड़ के करीब पहुंच गया है। हालांकि, अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बॉर्डर 2 बजट निकालने में कामयाब रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस वॉर ड्रामा फिल्म की कुल लागत 250-270 करोड़ के बीच बताई गई है।




इस बात में कोई दोहराए नहीं है कि फिलहाल बॉर्डर 2 इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। आने वाले समय में इस मूवी को शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ओ रोमियो से चुनौती मिल सकती है।

सनी देओल का एक और धमाका

बॉर्डर 2 की सफलता के बाद सनी देओल इसी साल एक और देशभक्ति फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम लाहौर 1947 है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली इस मूवी की रिलीज डेट का एलान सोमवार को कर दिया गया है। 2026 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]