Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धनबाद मेयर चुनाव: खर्च में इंदु देवी सबसे आगे, 23 को है मतदान

   धनबाद मेयर चुनाव: खर्च में इंदु देवी सबसे आगे, 23 को है मतदान


Dhanbad Mayor Electionः धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव में प्रत्याशियों को ₹25 लाख खर्च करने की अनुमति है। मतदान 23 फरवरी को है। पूर्व मेयर इंदु देवी ने अब ...और पढ़ें





जनसंपर्क अभियान के दाैरान इंदू देवी और आशनी सिंह व अन्य।


धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों को कुल 25 लाख रुपये तक खर्च करने का अधिकार निर्वाचन आयोग ने दिया है। 23 फरवरी को मतदान है। मतदान में महज छह दिन शेष हैं। ऐसे में मेयर पद के प्रत्याशियों ने अपना चुनावी खर्च भी व्यय प्रेक्षक को सौपना शुरू कर दिया है।


अब तक सबसे अधिक राशि 14.96 लाख रुपये पूर्व मेयर इंदु देवी ने खर्च कर दिया है। जबकि सबसे कम भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार ने किया है। संजीव कुमार ने 5.27 लाख रुपये ही खर्च किए हैं। इसके अलावा झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल खर्च के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने 9.59 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसी प्रकार से भाजपा से बगावत कर मेयर चुनाव लड़ने वाले झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह ने 6.46 लाख और केके पालीटेक्निक के संचालक रवि चौधरी ने 6.59 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। वहीं मेयर पद के शेष बचे 23 प्रत्याशियों ने अभी अपना चुनावी खर्च उपलब्ध नहीं कराया है।


मालूम हो कि इंदु देवी धनबाद की प्रथम मेयर रह चुकी हैं। 2010 में उन्होंने मेयर का चुनाव जीता था, जब यह पद महिला के लिए आरक्षित था। 2015 में मेयर पद ओबीसी के लिए आरक्षित हो जाने के कारण चुनाव मैदान से बाहर हो गईं। अबकी सामान्य सीट है। इसलिए फिर से चुनाव मैदान में हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]