Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये? मोबाइल से मिनटों में चेक करें स्टेटस

खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये? मोबाइल से मिनटों में चेक करें स्टेटस



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होगा, जिसमें किसानों को 2,000 रुपये मिलेंगे। पिछली किस्त में तकनीकी कारणों से ...और पढ़ें






PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये? मोबाइल से मिनटों में चेक करें स्टेटस



किस्त होली 2026 से पहले आने की उम्मीद है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। जी हां, इस बार भी किसानों के खाते में DBT के जरिए सीधे 2,000 रुपये जल्द ही भेजे जा सकते हैं। इससे पहले इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों को तकनीकी कारणों से पैसा नहीं मिल पाया था। उन किसानों को भी इस बार राहत मिल सकती और उन्हें किस्त का पैसा मिल सकता है। वहीं, इस बार आपको किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं इसका स्टेटस आप मिनटों में अपने मोबाइल फोन से चेक कर सकते हैं। चलिए जानें कैसे...

PM Kisan 22nd Installment Status: मोबाइल से कैसे चेक करें?

अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना बेहद आसान है। बस ये स्टेप्स फॉलो करेंसबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
अब Farmers Corner पर क्लिक करें।
इसके बाद Beneficiary Status सेलेक्ट करें।
अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें।
स्क्रीन पर आपको मिल जाएगा: केवाईसी स्टेटस, बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस और किस्त जारी हुई या नहीं।
किस्त आएगी या नहीं? इस तरह मिल जाता है अंदाजा

जब आप pmkisan.gov.in के Farmers Corner में Beneficiary Status में अपना आधार/मोबाइल/रजिस्ट्रेशन नंबर डालते हैं, तो आपको 3 महत्वपूर्ण स्टेटस देखने को मिलते हैं:

e-KYC Status

अगर आपका e-KYC कम्पलीट है तो किस्त आने की संभावना मजबूत और जाती है लेकिन e-KYC Pending या Failed होने पर किस्त रोकी जा सकती है।

Bank Account Linking / NPCI Status

अगर Bank Account Active और NPCI Mapped है तो पैसा सीधे खाते में जाएगा, लेकिन अगर NPCI Not Linked और Bank Error है तो पिछले बार की तरह पेमेंट फेल हो सकती है।

Installment / Payment Status

यहां पर अगर लिखा है Payment Initiated तो इसका मतलब है कि पैसा जारी हो चुका है FTO Generated & Payment Under Process लिखा है तो पैसा भेजा जा रहा है और अगर Rft Signed by State Govt दिखाई दे तो राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। वहीं अगर Payment Failed दिखाई दे तो किसी तकनीकी वजह से पैसा नहीं पहुंच पाया है।


इन तीनों में कोई दिक्कत नहीं होगी तो किस्त 100% आ जाएगी। अगर कोई लाल रंग या Warning दिख रही है, तो उस वजह से भी किस्त रुक सकती है।
कब तक आएगी 22वीं किस्त ?

कृषि मंत्रालय के सूत्रों से पता चलता है कि सरकार ने अगली किस्त जारी करने की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार होली 4 मार्च 2026 को पड़ रही है, और उम्मीद है कि होली से पहले ही यानी 4 मार्च से पहले किसानों के खाते में 22वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अभी मंत्रालय की ओर से अभी कोई डेट जारी नहीं की है, लेकिन ये प्रोसेस अब लास्ट फेज में है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]