2000 रुपये जमा होते ही मिलेगा अलर्ट, मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जल्द जारी होने की संभावना है, जिसमें किसानों को 2,000 रुपये मिलेंगे। पिछली किस्त में तकनीकी कारणों ...और पढ़ें
-1761800340418-1762225952082_v-1770277696590_v-1770521634928_v.webp)
PM Kisan Yojana: 2000 रुपये जमा होते ही मिलेगा अलर्ट, मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट
22वीं किस्त जल्द होगी जारी, मिलेंगे 2,000 रुपये।
अलर्ट के लिए PM-Kisan पर मोबाइल नंबर अपडेट करें।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी सरकार जल्द ही किसानों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए 2,000 रुपये की राशि भेजेगी। इससे पहले सरकार ने इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की थी, लेकिन उस वक्त कई किसानों को तकनीकी करोणों की वजह से पैसा नहीं मिल पाया था। हालांकि इस बार उम्मीद है कि ऐसे किसानों को भी राहत मिलेगी और उन्हें पिछली किस्त की राशि भी मिलने की संभावना है।
वहीं, अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किस्त से जुड़ी हर अपडेट और पेमेंट की जानकारी आपके मोबाइल पर मिले, तो आपका मोबाइल नंबर PM-Kisan पोर्टल पर सही और अपडेटेड होना काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसे में अगर आपका नंबर बदल गया है या पहले गलत दर्ज हो गया था, तो जरूरी मैसेज आपको नहीं मिलेंगे। इसलिए समय रहते मोबाइल नंबर अपडेट कर लें। चलिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस जान लेते हैं।
ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने का प्रोसेसPM-Kisan की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर नीचे जाकर ‘Update Mobile Number’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर एंटर करें।
अब स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को एंटर करें और सर्च पर क्लिक करें।
प्रोफाइल ओपन होने के बाद नया मोबाइल नंबर एंटर करें।
इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
नए नंबर पर आए OTP को एंटर करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
कंफर्म होते ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
ऑफलाइन मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करवाएं?इसके लिए अपने नजदीकी CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर या कृषि कार्यालय जाएं।
साथ में आधार कार्ड और PM-Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर जाएं।
अब वहां संबंधित अधिकारी को मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कहें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपका नया नंबर अपडेट कर दिया जाएगा।
कब तक आएगी 22वीं किस्त ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि इस बार होली 4 मार्च को है और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार होली से पहले ही यानी 4 मार्च से पहले किसानों के अकाउंट में 22वीं किस्त के पैसे भेज सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :