Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रांची मेयर चुनाव में रोशनी खलखो ने बनाई बढ़त, वार्ड-19 में गीता कुमारी आगे

रांची मेयर चुनाव में रोशनी खलखो ने बनाई बढ़त, वार्ड-19 में गीता कुमारी आगे



Jharkhand Nikay Chunav: रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पहले राउंड में मेयर पद की प्रत्याशी रोशनी खलखो 810 वोटों के साथ आगे चल रही हैं, ...और पढ़ें








रांची। निकाय चुनाव को लेकर रांची नगर निगम के चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह निर्धारित मतगणना स्थल पर शुरू हुई।

प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने बढ़त बना ली है।



पहले राउंड में रोशनी खलखो को 810 वोट मिले हैं, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो 390 वोट के साथ पीछे चल रही हैं।

शुरुआती रुझानों के सामने आने के बाद मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता का माहौल देखा जा रहा है।



नगर निकाय चुनाव की मतगणना के पहले चरण में कई वार्डों से चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे राउंड की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कई प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं और उनकी जीत अब लगभग तय मानी जा रही है। बस, औपचारिक घोषणा भर बाकी है।




पहले राउंड के बाद इन वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने बनाई मजबूत बढ़त :वार्ड 37 – परमेश्वर सिंह आगे
वार्ड 38 – अवधेश कुमार ठाकुर बढ़त पर
वार्ड 26 – प्रदीप कुमार निर्णायक स्थिति में
वार्ड 19 – गीता कुमारी मजबूत बढ़त के साथ
वार्ड 49 – जमीला खातून आगे
वार्ड 48 – अमित मिंज बढ़त बनाए हुए
वार्ड 01 – नकुल तिर्की बढ़त पर
वार्ड 8 – किरण खलको आगे
वार्ड 13 – पवन तिर्की मजबूत स्थिति में
वार्ड 31 – नीरज कुमार बढ़त के साथ
वार्ड 25 – सुषमा राज आगे

ये है मतगणना की स्थिति

पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। दूसरे राउंड की गिनती फिलहाल जारी है। जिन वार्डों में अंतर काफी अधिक है, वहां परिणाम लगभग स्पष्ट हो चुके हैं। आधिकारिक घोषणा निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की जानी बाकी है।
मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ बनी हुई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे राउंड के बाद कई वार्डों में तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। मतगणना केंद्र पर सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही है।


रांची के 53 वार्डों के 360 पार्षद प्रत्याशी और मेयर पद के 11 उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ केंद्र पहुंचे। कुल 10 हाल में मतगणना की व्यवस्था की गई। इनमें 9 हाल में रांची नगर निगम और 1 हाल में बुंडू नगर परिषद की मतगणना हो रही है।


प्रत्येक हाल में 25-25 टेबल लगाए गए हैं, जहां राउंडवार मतों की गिनती की जा रही है। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और परिणामों को लेकर प्रत्याशियों व समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।


तेज धूप के बाद भी बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी जा रही है। जिला प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से काउंटिंग का कार्य आगे बढ़ रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]