Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा गैस टैंकर, 18 घंटे से हजारों वाहन फंसे; NDRF-SDRF की टीम तैनात

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा गैस टैंकर, 18 घंटे से हजारों वाहन फंसे; NDRF-SDRF की टीम तैनात



मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर पलटने से 18 घंटे से सड़क ठप है, जिससे हजारों वाहन फंसे हैं। टैंकर से ज्वलनशील प्रोपलीन गैस का रिसाव जारी है। NDRF, ...और पढ़ें






गैस टैंकर के पलटने के 18 घंटे बाद भी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप पड़ी है। (फोटो सोर्स- पीटीआई)


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर के पलटने के 18 घंटे बाद भी सड़क ठप पड़ी है। आलम ये है कि एक्सप्रेसवे पर हजारों गाड़ियां फंस गई है और दोनों ओर से सड़क पर भयंकर जाम लगा हुआ है।


हादसे वाली जगह के पास रात भर गाड़ियां खड़ी रहीं। इससे महिलाओं और बच्चों समेत यात्रियों को बिना खाने, पानी या टॉयलेट की सुविधा के रहना पड़ा। ट्रैफिक की अफरा-तफरी के बीच, सुबह तक यह जाम 12 किमी से लंबी थी।

टैंकर से अब भी लीक हो रही गैस

अधिकारियों ने बताया कि टैंकर से ज्वलनशील प्रोपलीन गैस अभी भी लीक हो रही है, इसलिए स्थिति को संभालने के लिए NDRF, SDRF और BPCL की टीमों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सामान्य गाड़ियों की आवाजाही बहाल होने से पहले यह ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहने का अनुमान है।


हाईवे ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी चलाने वालों से अपील की है कि जब तक सामान्य ट्रैफिक शुरू न हो जाए, तब तक एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से बचें। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला 6-लेन चौड़ा कंक्रीट, एक्सेस-कंट्रोल्ड टोल एक्सप्रेसवे है। यह 94.5 किमी की दूरी में फैला है और मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है।

कब हुआ हादसा?

एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम के अनुसार, मंगलवार को शाम करीब 5 बजे हाईवे पर गैस टैंकर पलट गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रायगढ़ जिले में आदोशी सुरंग के पास हुई, जब टैंकर ढलान के कारण कंट्रोल खो बैठा और पलट गया। हादसे के तुरंत बाद, टैंकर से गैस लीक होने लगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]