Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश में वोटिंग के लिए लंबी लाइन, जमात प्रमुख का आरोप- ढाका में 13 बूथों पर तोड़फोड़

बांग्लादेश में वोटिंग के लिए लंबी लाइन, जमात प्रमुख का आरोप- ढाका में 13 बूथों पर तोड़फोड़



Bangladesh Election 2026 Live Voting Updates: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू है। 300 सीटों पर 12.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। वोटिंग बूथों ...और पढ़ें





बांग्लादेश में वोटिंग के लिए लंबी लाइन (फोटो- रॉयटर्स)


Bangladesh Election 2026 Live: बांग्लादेश में मतदान के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन


Bangladesh Voting Today LIVE News: ढाका की मीरपुर-10 पर जमात और BNP समर्थकों के बीच झड़प


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था।


शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है। बांग्लादेश में हो रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। बांग्लादेश के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग चुनाव से बाहर है। चुनावी में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
बांग्लादेश के चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

Bangladesh Election Live Updates:

जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार खालिदुज जमान का आरोप- हालात अच्छे नहीं हैं


खालिदुज बोले- मैंने कुछ जगहों पर देखा बिना पोलिंग एजेंट के, एक अलग कमरे में, कोई पेपर सील कर रहा है


बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने किया मतदान


शेख हसीना के बेटे ने बैलेट में धांधली का आरोप लगायाहसीना के बेटे सजीब का आरोप- पोलिंग ऑफिशियली शुरू होने से पहले बैलेट पेपर पर कुछ उम्मीदवारों के पक्ष में


BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने किया मतदान


तारिक ने ढाका के एक पोलिंग सेंटर पर अपना वोट डाला


ढाका की मीरपुर-10 पर जमात और BNP समर्थकों के बीच झड़प
मतदान से पहले जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान का आरोप
ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान बूथों में तोड़फोड़
शफीकुर रहमान ने सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
नीतिगत चर्चा से दूर रहने वाले लोग अपना रहे हिंसा का रास्ता
डर और दबाव की राजनीति से उन्हें रोका नहीं जा सकता
बांग्लादेश में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]