झारखंड में मेला देखकर लौट रही किशोरी को ओवरटेक कर अपहरण का प्रयास, बचाने में साथी की मौत

Jharkhand News: दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मेला देखकर लौट रहे एक किशोरी और उसके दो साथियों पर चाकू से हमला हुआ। इस हमले में 16 वर्षीय लखींद्र सो ...और पढ़ें

दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह घायल डेविड से पूछताछ करते सदर एसडीपीओ विजय महतो।
मेला से लौटते समय किशोरी और साथियों पर हमला।
हमले में 16 वर्षीय लखींद्र सोरेन की दुखद मौत।
किशोरी और डेविड हांसदा गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, दुमका। रामगढ़ थाना के पथरिया के पास गुरुवार की रात करीब दस बजे मेला देखकर बाइक से लौट रही किशोरी और उसके दो साथियों पर तीन बाइक सवार तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया।
हमले में 16 साल की लखींद्र सोरेन की मौत हो गई, वहीं डेविड हांसदा और किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम जामा थाना के तातलोई मेला से बाइक से दो किशोर डेविड और लखींद्र जामा की एक किशोरी के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना के पथरिया के पास बाइक सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर तीनों को रोका।
किशोरी को बाइक से उतारने लगा। इसका विरोध लखींद्र और डेविड ने किया। उसके बाद तीनों पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में किशोरी और दोनों किशोर घायल हो गए।
किशोरी इलाजरत, जांच जारी
देर रात तीनों को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने लखींद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोरी और डेविड का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल किशोर और किशोरी मित्र है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो फूलों जानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :