रांची समेत राज्यभर में शीतलहर का असर, अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी है, खासकर रांची और कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कांके में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हा ...और पढ़ें

झारखंड में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातार ठंड और शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके बावजूद राजधानी में शाम ढलते ही हल्की कनकनी का एहसास हो रहा है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
कांके में ठंड का तीखा वार, जनजीवन प्रभावित
कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान ठंड ने प्रचंड रूप दिखाया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और देर रात शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। ठंडी हवाओं की रफ्तार 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।
कोहरा, अलाव और सतर्कता की जरूरत
सुबह के समय सड़कों पर कोहरा और सर्द हवाओं का असर देखा गया। लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। ठंड से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है।
चिकित्सकों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रह सकता है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :