Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मधुपुर को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे', दलित की पिटाई पर आक्रामक हुई भाजपा, 24 को लालगढ़ जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

'मधुपुर को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे', दलित की पिटाई पर आक्रामक हुई भाजपा, 24 को लालगढ़ जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष



मधुपुर में दलित की पिटाई के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। पीड़ित परिवार से मिलने गए भाजपा शिष्टमंडल के 11 सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रदेश अ ...और पढ़ें







 देवघर। मधुपुर में दलित की पिटाई के बाद भाजपा का एक शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गया था। उसके बाद 11 लोगों पर प्राथमिकी हो गयी। इसके बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 24 जनवरी को देवघर आएंगे और लालगढ़ जाएंगे।


प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के आगमन काे देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है। उधर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे लगातार हमलावर हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर साफ कहा है कि 31 जनवरी को वह मंदिर में रूके कार्य को शुरू करेंगे।


प्राथमिकी के बाद उनका तेवर और तल्ख हो गया है। Nishikant Dubey ने कहा कि मधुपुर को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। आस्था, कानून और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

सांसद ने लिखा है कि झारखंड सरकार का मंत्री हफीजुल हसन अपने रिश्तेदारों से मेरे उपर गौ हत्या रोकने पर हिंदू मुस्लिम का केस 2023 में मोहनपुर थाना में करवाया।

सांसद ने सरकार और मंत्री को ललकारा कि लालगढ़ मामले में पार्टी के जिलाध्यक्ष, गरीब अनुसूचित जाति के लोगों समेत पार्टी के लोगों पर जो केस हुआ है, उसके लिए वह लड़ेंगे। गंदी राजनीति का अंत निश्चित है। मधुपुरीयत के नाम पर समझौता पर भी सवाल उठाया और कहा कि 17 साल में बांगलादेशी के कारण ही अल्पसंख्यक बन गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे दौरा

जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि 24 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से रांची से सीधे मधुपुर आएंगे और लालगढ़ जाएंगे। कहा कि पार्टी के अंदर लालगढ़ मामले को लेकर रांची से लेकर देवघर तक चर्चाएं हो रही हैं, जिसमें यही सवाल बार बार चर्चा में आ रही है कि संताल परगना क्या बांगलादेश या पाकिस्तान बनता जा रहा है। जिस पर आगे की रणनीति बनायी जा रही है।


उन्होंने कहा कि एक तो दलितों की पिटाई की गई, उल्टा उन पर केस किया गया। उनको सांत्वना या सहूलियत देने के बाद उनमें दहशत पैदा कर दिया गया है। जो उनके समर्थन में आए उन भी केस कर दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]