'अगर बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं हुए तो...', ट्रंप ने फ्रांस को दी 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस को 200% टैरिफ की धमकी दी है। यह धमकी फ्रांस के 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने से इनकार करने के बाद आई। ट्रंप ...और पढ़ें
-1768894019150.webp)
यह बोर्ड मूल रूप से गाजा के युद्ध-ग्रस्त इलाके के पुनर्निर्माण के लिए बनाया गया था। (फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फ्रांस के साथ तीखी नोकझोंक शुरू कर दी है। उन्होंने फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह सब इसलिए क्योंकि फ्रांस ने ट्रंप के प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक प्राइवेट मैसेज भी शेयर कर दिया, जिसमें ग्रीनलैंड मुद्दे पर बात हुई थी। ट्रंप का यह हमला तब हुआ जब फ्रांस ने 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने से इनकार कर दिया।
यह बोर्ड मूल रूप से गाजा के युद्ध-ग्रस्त इलाके के पुनर्निर्माण के लिए बनाया गया था, लेकिन इसका चार्टर अब गाजा तक सीमित नहीं दिखता। ट्रंप इसे वैश्विक शांति के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा, "मैं उनके वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। और वह शामिल हो जाएंगे। लेकिन उन्हें शामिल होने की जरूरत नहीं है।"
वे मैक्रों की ओर इशारा कर रहे थे। ट्रंप का कहना था कि अगर फ्रांस ने दुश्मनी दिखाई तो यह टैरिफ लगेगा, जिससे मैक्रों मजबूरन गाजा बोर्ड में आ जाएंगे।

प्राइवेट मैसेज किया पोस्ट
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर मैक्रों का प्राइवेट मैसेज पोस्ट किया। मैक्रों ने लिखा था कि दोनों नेता ईरान और सीरिया के मुद्दों पर सहमत हैं, लेकिन ग्रीनलैंड पर ट्रंप क्या कर रहे हैं, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा।
इस मैसेज में मैक्रों ने ट्रंप को दावोस में विश्व आर्थिक मंच के मौके पर मिलने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि वे ट्रंप को गुरुवार को डिनर पर भी ले जा सकते हैं। साथ ही अन्य G7 नेताओं, यूक्रेन, डेनमार्क, सीरिया और रूस के प्रतिनिधियों को भी बुलाने की बात कही।

Post A Comment
No comments :