अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जमकर हुई गोलीबारी; घने जंगलों का फायदा उठाकर भागे बदमाश

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर कुछ संदिग्ध उग्रवादियों गोलीबारी की जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों ने गश्ती के दौरान मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों को संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बारे में पता चला था जिसके बाद गश्ती बढ़ाई गई थी। गोलीबारी के दौरान उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर सीमा पार करने में कामयाब हो गए।
भारत-म्यांमार सीमा पर हुई गोलीबारी (फाइल फोटो)
अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षाकर्मियों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को पोंगचाऊ सर्कल पर गश्त के दौरान सुरक्षाबलों ने कुछ हथियारबंद लोगों की गतिविधियां देखी और उन्हें चुनौती दी।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल को देखकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान घुसपैठिए म्यांमार की ओर भाग गए।
सीमा पार भाग गए उग्रवादीरक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत-म्यांमार सीमा पर पोंगकाउ सर्कल पर कुछ व्यक्तियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद गश्त शुरू की गई थी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की गहन तलाशी ली, लेकिन घुसपैठिए घने जंगल का फायदा उठाकर सीमा पार करने में कामयाब हो गए।

Post A Comment
No comments :