Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Suniel Shetty के बेटे अहान ने बढ़ाया प्रोडक्शन का खर्चा? निर्माता ने 'सनकी' को लेकर दिया बयान

Suniel Shetty के बेटे अहान ने बढ़ाया प्रोडक्शन का खर्चा? निर्माता ने 'सनकी' को लेकर दिया बयान

Suneil Shetty के बेटे अहान शेट्टी जिन्होंने साल 2021 में फिल्म तड़प से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था वह अब जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म सनकी में नजर आने वाले हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अहान शेट्टी की टीम की वजह से निर्माता का काफी खर्चा हो रहा है जिस पर अब हाल ही में मेकर्स ने बयान जारी किया।


फिल्म एक्टर्स पर कई बार निर्माता ये तंज कस चुके हैं कि फिल्मों से ज्यादा खर्चे उनके होते हैं। अनुराग कश्यप से लेकर फराह खान तक, कई लोगों ने पिछले कुछ समय में इस बात के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' निर्देशक अनुराग कश्यप ने तो ये तक कह दिया था कि एक्टर्स की स्पेशल डिमांड के लिए उन्हें अपनी शूटिंग लोकेशन से काफी दूर-दूर तक गाड़ियां भेजनी पड़ती हैं, जिससे उनके प्रोडक्शन का बजट बढ़ जाता हैं।

ऐसी ही एक खबर आई थी, सुनील शेट्टी के लाडले अहान को लेकर। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अहान की टीम की वजह से मेकर्स को घाटे का सौदा हो रहा है, जिसकी वजह से वह 'सनकी' को ठंडे बस्ते में डालने की सोच रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और साथ ही बताया है कि वह कब से 'सनकी' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
'सनकी' की शूटिंग पर लगेगा ब्रेक?

आज के समय में हिंदी फिल्मों के लिए टिकट खिड़की पर अनिश्चितता बनी हुई है। सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने साल 2021 में प्रदर्शित फिल्म तड़प से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। फिर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अहान को एक और मौका देकर उनके साथ फिल्म सनकी बनाने की घोषणा की।
हालांकि, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि 'सनकी' पर संकट आ गया है। इसका कारण अहान की टीम के भारी खर्चों को बताया जा रहा है। , साजिद ने फिल्म में ग्लैमर जोड़ने के लिए अभिनेत्री पूजा हेगड़े को भी साइन कर लिया। हालांकि, अब यह फिल्म उनके लिए फायदे का सौदा नहीं दिख रही है।


अहान की टीम पर खर्च हो रहे हैं ज्यादा पैसे?

ऐसा कहा जा रहा था कि अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े के साथ-साथ उनके साथ चलने वाली टीम को भी पैसे देने पड़ रहे हैं। खासतौर पर अहान के साथ मेकअप, हेयर, ड्राइवर, स्पॉट, स्टाइलिस्ट और ट्रेनर की बड़ी टीम चलती है। साजिद को इस टीम का बिल भरना मुनाफे का सौदा नहीं लग रहा है।

अहान का स्टारडम भी अभी इतना नहीं है कि टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई की उम्मीद की जा सके। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए साजिद नाड़ियाडवाला फिलहाल इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डालने पर विचार कर रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है और साथ ही ये भी कन्फर्म किया है कि वह फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं।
इस तारीख से शुरू होगी सनकी की शूटिंग

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 'सनकी' की अफवाहों पर रोक लगाते हुए लिखा, "हम सनकी की शूटिंग 18 अगस्त से शुरू कर रहे हैं।

हम मीडिया हाउसेस ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इस तरह की अफवाहों को अवॉयड करें और खबर प्रिंट करने से पहले क्लियर कर लें।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]