Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कर्रीगुटा के जंगलों में मुठभेड़ : तीन नक्सली ढेर, LMG और AK 47 हथियार सहित नक्सल सामान बरामद

कर्रीगुटा के जंगलों में मुठभेड़ : तीन नक्सली ढेर, LMG और AK 47 हथियार सहित नक्सल सामान बरामद

बीजापुर के जंगलों में एक बार फिर मुठभेड़ हुई। अब तक तीन नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं घटनास्थल से हथियार सहित नक्सल सामान भी बरामद किया गया है।



छत्तीसगढ़ में जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन सफल होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार मुठभेड़ हो रही है। वहीं बीजापुर के घने जंगलों में एक बार फिर मुठभेड़ हुई। अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किया गया है। घटना उसूर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से एक LMG, एक AK 47 सहित अन्य हथियार सहित नक्सल सामान बरामद किया गया है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ अब भी जारी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]