Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वाशिंग मशीन की राजनीति पर छिड़ी सियासत: पहले भाजपाई जिसका कर रहे थे विरोध, अब अपनी ही पार्टी में किया शामिल

वाशिंग मशीन की राजनीति पर छिड़ी सियासत: पहले भाजपाई जिसका कर रहे थे विरोध, अब अपनी ही पार्टी में किया शामिल


जिस बार संचालक और पूर्व कांग्रेस विधायक के भाई के खिलाफ भाजपाई धरने पर बैठे थे, अब उसे भाजपा में प्रवेश कराया गया। इसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।


भाजपा में शामिल हुए शशिधर जायसवाल


मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल के भाई और बार संचालक शशिधर जायसवाल के भाजपा प्रवेश पर सियासत शुरू हो गई है। कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने बार संचालक शशिधर जायसवाल को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया।



शशिधर जायसवाल के भाजपा में प्रवेश करने के साथ ही प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि, बीजेपी किस तरह से वाशिंग मशीन का काम कर रही है यह अब जगजाहिर हो गया है। भाजपा प्रवेश करने वाले पूर्व विधायक विनय जायसवाल के भाई शशिधर जायसवाल भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर में ग्रीन पार्क क्लब बार का संचालक है। यह बार हमेशा विवादों में रहा है। इस बार को लेकर कांग्रेस के दो पूर्व विधायक विनय जायसवाल और गुलाब कमरो विधानसभा में भी आमने-सामने नजर आए थे। कांग्रेस शासनकाल में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में भाजपाई बार के अवैध संचालन के खिलाफ धरने पर बैठे थे।

इस संबंध में सरोज पांडेय ने कहा कि, मैं मामले में संज्ञान लूंगी

वहीं जब इस विषय पर सरोज पांडेय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा हम ऐसा मानते हैं कि, जब भारतीय जनता पार्टी में कोई प्रवेश करता है तो हमारा परिवार बड़ा होता है, मजबूत होता है। जब उनसे पूछा गया कि, क्या ऐसे लोगों को पार्टी में जगह देनी चाहिए इस पर सरोज पांडेय ने कहा कि, मैं इस मामले में संज्ञान लूंगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]