सूर्यकुमार यादव के आने से मुंबई होगी मजबूत, क्या दिल्ली के खिलाफ टूटेगा हार का सिलसिला?

Mumbai Indians vs Delhi Capitals, IPL 2024 LIVE Updates: आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

MI vs DC, IPL 2024 LIVE Updates: आईपीएल 2024 में रविवार को डबल हेडर है। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्य़कुमार यादव की वापसी से मुंबई की बैटिंग मजबूत होगी और उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस हार के सिलसिले को तोड़ पाएगी। अब तक मुंबई ने हार्दिक पंड्या की अगुआई में तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही टीम को हार मिली है।
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स का हाल भी मुंबई इंडियंस जैसा ही है। दिल्ली को जरूर एक मैच में जीत मिली है। लेकिन, तीन मुकाबले उसने भी गंवाए हैं। दिल्ली और मुंबई की एक ही कमजोरी है। दोनों की गेंदबाजी इस सीजन में बेरंग नजर आई है। आईपीएल इतिहास के दो सबसे बड़े स्कोर इसी सीजन में बने हैं और ये दोनों ही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बने हैं। ऐसे में इस मुकाबले में जिसकी गेंदबाजी अच्छी होगी, उसके जीतने की संभावना ज्यादा है।
हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 18 और दिल्ली ने 15 जीते हैं। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों की अगर बात करें तो टक्कर बराबरी की है। दिल्ली ने तीन और मुंबई ने दो मैच जीते हैं।
मुंबई इंडियंस (संभावित प्लेइंग-11)- रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव/ नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल।
दिल्ली कैपिटल्स (संभावितत-प्लेइंग-11)- डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिक सलाम, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :